एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh: जब CM सुक्खू ने करवा दी थी हड़ताल और बंद रहा स्कूल, जानिए-उनके स्कूल के दिनों के दिलचस्प किस्से

Himachal News: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, उस्ताद जी! बस जल्दी चलाइए, लेट हो रहे हैं. उन्होंने उस वक्त यह नहीं देखा कि बस चला रहे ड्राइवर उनके ही पिता हैं. इसके बाद उनकी जमकर पिटाई हुई.

Himachal Pradesh News: बात साल 1977 की है. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) तब आठवीं क्लास में पढ़ते थे. इसी दौरान उन्होंने हड़ताल करवा कर स्कूल बंद करवा दिया था. दरअसल, इसी साल तत्कालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे थे. प्रदर्शन में विरोध स्वरूप ऑफिस, यूनिवर्सिटी और कॉलेज को बंद करवाया गया था. इसी बीच सुखविंदर सिंह ने भी अपने दोस्तों के साथ मिलकर स्कूल में हड़ताल करवा दी. इसके लिए बाद में उन्हें सजा भी मिली. उन्हें सुबह के वक्त होने वाली प्रार्थना के दौरान सभी बच्चों के सामने सजा दी गई. यह किस्सा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छोटा शिमला स्कूल के पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान साझा किया. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की स्कूली पढ़ाई भी इसी स्कूल से हुई है.

आठवीं क्लास में बैठने को मिला बेंच
पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने संबोधन के दौरान कई दिलचस्प किस्से साझा किए. मुख्यमंत्री ने बताया कि वह पढ़ाई-लिखाई में ज्यादा तेज नहीं थे. रोजाना उन्हें स्कूल में मार पड़ती थी. स्कूल से भागकर फिल्म देखने भी जाया करते थे. मुख्यमंत्री ने बताया कि उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा. पहले पढ़ाई चट्टाई पर बैठकर हुआ करती थी. संघर्ष के बाद ही उन्हें आठवीं कक्षा में आते-आते बेंच पर बैठने का मौका मिला था.

स्कूल टीचर से जमकर पड़ते थे डंडे
7 जून 1969 को सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहली क्लास में एडमिशन ली थी. स्कूल के वक्त के किस्से साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि उस वक्त यहां स्कूल के आसपास अधिकतर जंगल ही हुआ करता था. स्कूल के पास ही एक सेब का बगीचा भी था, जहां वह अपने दोस्तों के साथ लंच टाइम में सेब चोरी करने के लिए जाया करते थे. स्कूल में उस दौरान बच्चों को मूंगफली और चने मिलते थे. जैसे ही टीचर क्लास से बाहर जाती तो वे अपने दोस्तों के साथ मिलकर मूंगफली और चने से अपनी जेब भर लिया करते. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि स्कूल में उन्हें अपनी गणित की टीचर सावित्री देवी और हिंदी की टीचर गीता देवी से जमकर डंडे पड़ते थे.

उस्ताद जी! बस थोड़ा जल्दी चलाइए
एक बार की बात है. सुखविंदर सिंह सुक्खू स्कूल से भागे और एचआरटीसी बस में बैठकर बस स्टैंड की तरफ जाने लगे. बस में चढ़कर उन्होंने कहा- उस्ताद जी! बस थोड़ा जल्दी चलाइए, हम लेट हो रहे हैं. सुखविंदर सिंह ने उस वक्त यह नहीं देखा कि बस चला रहे ड्राइवर उनके ही पिता हैं, लेकिन पिता ने सुखविंदर सिंह को शीशे में देख लिया. शाम के वक्त जब पिता रोशिल सिंह काम से लौटे तो उनकी जमकर पिटाई हुई.

किसी से कम नहीं सरकारी स्कूल के बच्चे-सीएम 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिलचस्प किस्से साझा करते हुए कहा कि स्कूल का वक्त शरारत का होता है और कॉलेज का वक्त मस्ती का, लेकिन इस बीच यह बेहद जरूरी है कि बच्चे अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान दें. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब किस्से साझा करने की एक बहुत बड़ी वजह है कि वे चाहते हैं कि सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का मनोबल न टूटे.

सरकारी स्कूल के बच्चों को ऐसा लगता है कि प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे उनसे आगे होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होता. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब उनके जैसे आम परिवार से निकला एक बच्चा प्रदेश की सत्ता के शीर्ष पर पहुंच सकता है तो हर बच्चा अपने जीवन में वह हासिल कर सकता है जो वह चाहता है. मुख्यमंत्री के बचपन के किस्से सुनकर कार्यक्रम हॉल में जमकर ठहाके लगे और लोगों ने इसके खूब मजे लिए.

Himachal Pradesh Budget: CM सुक्खू के पहले बजट में शिक्षा पर होगा खास ध्यान, 10 साल में शिक्षा का स्वरूप बदलने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget