एक्सप्लोरर

Himachal News: हिमाचल में डॉक्टरों की समस्या का जल्द होगा समाधान, CM सुक्खू बोले- ‘हर मांग पर विचार कर रही सरकार’

Shimla News: हिमाचल के डॉक्टर लंबे समय से पदोन्नति, वित्तीय लाभ और कई अन्य महत्वपूर्ण मांगें कर रहे है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डॉक्टरों की शिकायतों के निवारण के एक कमेटी गठित की है.

Himachal News: हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग संस्थानों में सेवाएं दे रहे डॉक्टर लंबे वक्त से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा डॉक्टर की सरकार से वित्तीय लाभ से जुड़ी कई अन्य महत्वपूर्ण मांग भी हैं. मंगलवार को राज्य सचिवालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों की शिकायत और मांगों पर विचार करने के लिए समिति गठित की है. इस समिति की अध्यक्षता स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव करेंगे. इस समिति में स्वास्थ्य निदेशक, चिकित्सा शिक्षा निदेशक और चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रतिनिधि शामिल होंगे. 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह समिति चिकित्सकों की पदोन्नति से संबंधित विभिन्न पहलुओं का अध्ययन करेगी और इसके बाद चिकित्सा अधिकारियों के हित के लिए दिशा निर्देश की भी सिफारिश करेगी.

उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार- CM सुक्खू 
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं. विकट वित्तीय स्थिति के बावजूद प्रदेश सरकार चिकित्सकों की उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार की लगातार कोशिशों के चलते अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है. उन्होंने आश्वस्त किया है कि राज्य के कर्मचारियों को समय से आर्थिक लाभ सुनिश्चित किए जाएंगे. उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों से अपील की है कि वह राज्य की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने में राज्य सरकार का संभव सहयोग करें.

डॉक्टरों की शिफ्ट आठ घंटे करने पर विचार
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए भी सरकार ने नई भर्ती करने जा रही है. इसके अलावा डॉक्टर के काम को बेहतर बनाने के लिए आठ घंटे की शिफ्ट पर भी विचार हो रहा है. उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में डॉक्टर पर काम का बहुत ज्यादा दबाव रहता है. ऐसे में उन्हें मानसिक शांति नहीं मिल पाती.

डॉक्टरों की आठ घंटे की शिफ्ट से मरीजों को भी आसानी होगी और उन्हें बेहतर इलाज मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में नई तकनीक का इस्तेमाल हो, इसके लिए डॉक्टर को विदेश के एक्सपोजर टूर भी कराए जाएंगे. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सकों की कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित करने के लिए डाटा के डिजिटलकरण के भी निर्देश दिए.

हर विधानसभा में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सुविधा घर के नजदीक उपलब्ध करवाने के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है. हर विधानसभा क्षेत्र में आदर्श स्वास्थ्य संस्थान स्थापित किया जा रहा है. इसमें अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हर मांग को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है.

सरकार हर वाजिब मांग को पूरा करने का काम करेगी. बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल, स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी, विशेष स्वास्थ्य सचिव नीरज कुमार और डॉ. अश्विनी कुमार शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी और चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रतिनिधि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: Himachal Politics: '14 महीने में ही 14 हजार करोड़ का लोन, वेतन के लिए भी...', जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 'भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश', राजीव बिंदल का इंडिया गठबंधन पर हमला
हिमाचल: 'भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश', राजीव बिंदल का इंडिया गठबंधन पर हमला
'जहां हूं खुश हूं', कांग्रेस नेता ने बताया भावी CM तो बोले विक्रमादित्य सिंह
'जहां हूं खुश हूं', कांग्रेस नेता ने बताया भावी CM तो बोले विक्रमादित्य सिंह
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget