एक्सप्लोरर

PM से मिले CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, तुर्की और अजरबैजान के सेब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की, मोदी ने दिया ये जवाब 

Sukhwinder Singh Sukhu News: CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पीएम मोदी को बताया कि कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए केंद्र सरकार से भी मदद की जरूरत है. मुख्यमंत्री ने कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए 50% अनुदान की मांग की.

Sukhwinder Singh Sukhu Meet PM Modi: देश की राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में नीति आयोग की बैठक के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बयान जारी करते हुए कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा था. प्रधानमंत्री ने मुलाकात का समय भी दिया. 

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री से विशेष मांग करते हुए कहा कि हिमाचल में जो बाहर से सेब आता है, उससे राज्य के सेब उत्पादकों को बड़ा नुकसान हो रहा है. ऐसे में तुर्की और अजरबैजान से आने वाले सेब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए. 

पीएम ने सहयोग का दिया भरोसा- सीएम

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि उनकी इस मांग पर प्रधानमंत्री ने कहा कि हम ऐसा करने की कोशिश करेंगे. ताकि फसल आने पर हिमाचल को नुकसान न हो. साथ ही इस पर ध्यान भी देंगे. प्रधानमंत्री ने इस दौरान यह भी कहा कि मैंने कुछ देशों के साथ एग्रीमेंट साइन होते हैं. इसमें वो ये भी देखेंगे कि किस तरह से इस पर कदम उठाए जा सकते हैं. इसके आधार पर सेब के आयात पर फैसला लिया जाएगा. 

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए की केंद्र से सहयोग की मांग 

इसके अलावा, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री को बताया कि कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए केंद्र सरकार से भी मदद की गुजारिश की है. मुख्यमंत्री ने कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए केंद्र से 50% वित्तीय खर्च की मांग की है.

सीएम सुखविंद सिंह सुक्खू ने पावर प्रोजेक्ट की रॉयल्टी को लेकर भी प्रधानमंत्री के सामने अपनी मांग रखी. मुख्यमंत्री ने ये मांग रखी की जो पावर प्रोजेक्ट्स कर्जमुक्त हो चुके हैं, उनकी रॉयल्टी प्रदेश सरकार को दी जाए. एक और मांग के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग करते हुए कहा कि हिमाचल को वित्तीय सहायता की जरूरत है. ताकि राज्य की विकास योजनाओं को गति मिल सके. 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करने की जहां तक बात है तो 2032 तक भारत एक समृद्ध देश बन सकता है. बशर्ते देश की संपदा का सही तरीके से उपयोग किया जाए. 

सीएम ने हिमाचल की उपेक्षा का उठाया मुद्दा 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने इशारों-इशारों में केंद्र सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि हिमाचल की जनता ने हमेशा देश की रक्षा में अहम योगदान दिया है. जब बात उनके अधिकारों की होती है तो उनका शोषण किया जाता है. मुख्यमंत्री ने उदाहरण के तौर पर हिमाचल प्रदेश को दिए गए चार परमवीर चक्र की बात की और कहा कि राज्य ने देश के लिए बहुत बड़ी कुर्बानियां दी हैं. बावजूद इसके उनके राज्य का शोषण हो रहा है.

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे से चिढ़े पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- हमारे यहां भी आते हैं किंग और ट्रंप हमें...
Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे से चिढ़े पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- हमारे यहां भी आते हैं किंग और ट्रंप हमें...
'मस्जिदों और मदरसों में भी लगें CCTV कैमरा', BJP सांसद अरुण गोविल ने सदन में उठाई मांग
'मस्जिदों और मदरसों में भी लगें CCTV कैमरा', BJP सांसद अरुण गोविल ने सदन में उठाई मांग
Putin India Visit: 'ना झुकेगा भारत, ना टूटेगा रूस', पुतिन के भारत दौरे की चीन में गूंज, जानें क्या कहा?
Putin India Visit: 'ना झुकेगा भारत, ना टूटेगा रूस', पुतिन के भारत दौरे की चीन में गूंज, जानें क्या कहा?
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
Advertisement

वीडियोज

सुंदर बच्चियों की 'सीरियल किलर' LADY !  | Sansani | Crime News
India में दिख गया मोदी-पुतिन के 'दोस्ती का दम'...छा गई कार वाली 'केमेस्ट्री'
व्यापार से वॉर तक ये दोस्ती कितनी दमदार ?, देखिए सबसे सटीक विश्लेषण । Punit India Visit
Bharat ki Baat: भारत में दिखा 'दोस्ती का दम', पुतिन का जबरदस्त वेलकम! | Putin India Visit
पुतिन दौरे पर राहुल का 'डिप्लोमेसी बम'...दावे में कितना दम? । Sandeep Chaudhary । Putin India Visit
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे से चिढ़े पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- हमारे यहां भी आते हैं किंग और ट्रंप हमें...
Putin India Visit: पुतिन के भारत दौरे से चिढ़े पाकिस्तानी एक्सपर्ट, बोले- हमारे यहां भी आते हैं किंग और ट्रंप हमें...
'मस्जिदों और मदरसों में भी लगें CCTV कैमरा', BJP सांसद अरुण गोविल ने सदन में उठाई मांग
'मस्जिदों और मदरसों में भी लगें CCTV कैमरा', BJP सांसद अरुण गोविल ने सदन में उठाई मांग
Putin India Visit: 'ना झुकेगा भारत, ना टूटेगा रूस', पुतिन के भारत दौरे की चीन में गूंज, जानें क्या कहा?
Putin India Visit: 'ना झुकेगा भारत, ना टूटेगा रूस', पुतिन के भारत दौरे की चीन में गूंज, जानें क्या कहा?
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
Border 2 Teaser: सनी देओल धमाका करने के लिए हैं तैयार, इस दिन रिलीज होगा 'बॉर्डर 2' का टीजर
सनी देओल धमाका करने के लिए हैं तैयार, इस दिन रिलीज होगा 'बॉर्डर 2' का टीजर
वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली किस नंबर पर, सचिन समेत ये अन्य टॉप 5 में शामिल
वनडे में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली किस नंबर पर, सचिन समेत ये अन्य टॉप 5 में शामिल
Kidney Health Tips: गलती से भी मत पी लेना ये 4 ड्रिंक, वरना खराब हो जाएगी आपकी किडनी
गलती से भी मत पी लेना ये 4 ड्रिंक, वरना खराब हो जाएगी आपकी किडनी
ये है देश की सबसे बड़ी फ्लाइट ऑपरेटर एयरलाइंस, 100-200 नहीं..हर रोज उड़ती हैं 21,00 फ्लाइट
ये है देश की सबसे बड़ी फ्लाइट ऑपरेटर एयरलाइंस, 100-200 नहीं..हर रोज उड़ती हैं 21,00 फ्लाइट
Embed widget