एक्सप्लोरर

शानन जल विद्युत परियोजना पर बोले CM सुक्खू, पंजाब से वापस लेने के लिए कानूनी लड़ाई होगी तेज

Himachal Pradesh News: साल 1925 में ब्रिटिश शासन के दौरान शानन जल विद्युत परियोजना का निर्माण किया गया था. परियोजना की लीज अवधि समाप्त होने के बाद हिमाचल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है.

Himachal Shanan Project: हिमाचल प्रदेश सरकार शानन प्रोजेक्ट को वापस लेने के लिए कोशिशों को और ज्यादा तेज करने वाली है. साल 1925 में ब्रिटिश शासन के दौरान बने प्रोजेक्ट को सरकार जल्द से जल्द अधिग्रहण करना चाह रही है. 99 साल की लीज अवधि 2 मार्च को समाप्त हो चुकी है.

अब हिमाचल सरकार प्रोजेक्ट को पंजाब सरकार से वापस लेने के लिए कोशिश कर रही है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस संबंध में उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में राज्य सरकार शानन प्रोजेक्ट को वापस लेने के लिए कानूनी लड़ाई तेज करने का फैसला लिया. 

ब्रिटिश शासन के दौरान शानन जल विद्युत परियोजना का निर्माण किया गया था. साल 1925 में मंडी के तत्कालीन राजा जोगिन्द्र बहादुर और पंजाब के मुख्य अभियंता के बीच 99 सालों का लीज समझौता हुआ था. तब से इसका प्रशासनिक अधिकार पंजाब के पास है. इस साल 2 मार्च को लीज अवधि समाप्त हो गई है. हिमाचल सरकार का तर्क है कि शानन परियोजना हिमाचल प्रदेश के क्षेत्र अधिकार में है और पंजाब सरकार को हिमाचल को लौटा देना चाहिए. मौजूदा वक्त में शानन जल विद्युत परियोजना की क्षमता 110 मेगावाट है.

शानन प्रोजेक्ट वापस लेकर रहेगी सरकार- CM सुक्खू 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता हिमाचल प्रदेश के लोगों का हित है. प्रदेश सरकार परियोजना से लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. कानूनी कार्रवाई को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार परियोजना को हासिल करने के लिए मजबूत मामला तैयार कर रही है.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस संबंध में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मुलाकात कर चुके हैं. तत्कालीन ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से भी मुलाकात कर उन्होंने पक्ष रखा था. अब हिमाचल प्रदेश सरकार का पक्ष लगातार केंद्र सरकार के सामने भी रख रहे हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह विधानसभा में भी कह चुके हैं कि हिमाचल प्रदेश सरकार शानन प्रोजेक्ट को वापस लेकर रहेगी.

ये भी पढ़ें-

हिमाचल में बादल फटने से 61 घर पूरी तरह तबाह, अब तक छह लोगों की मौत, 47 लापता

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget