एक्सप्लोरर

हिमाचल में बादल फटने से 61 घर पूरी तरह तबाह, अब तक छह लोगों की मौत, 47 लापता 

Himachal Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही हुई है. राज्य में 61 घर पूरी तरह तबाह हो चुके हैं, जबकि 42 घरों को आंशिक नुकसान हुआ है. राज्य में 47 लोग लापता हैं.

Himachal Pradesh Disaster: हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की तीन अलग-अलग घटनाओं में भारी तबाही देखने को मिली है. राज्य के लोगों के सामने एक बार फिर वही तस्वीर आ गई है, जो साल 2023 में देखने को मिली थी. इन तस्वीरों को न तो कोई याद करना चाहता था और न ही कोई देखना चाहता था.

लेकिन, एक बार फिर राज्य में वैसे ही तस्वीर देखने को मिल रही हैं. बीते 36 घंटे की बात करें, तो हिमाचल प्रदेश में 61 घर पूरी तरह तबाह हो चुके हैं, जबकि 42 घरों को आंशिक नुकसान हुआ है. राज्य में 47 लोग लापता हैं और अब तक छह लोगों की मौत हुई है. 

जिला कुल्लू के मलाणा में 25 लोग अब भी फंसे

हिमाचल प्रदेश राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के विशेष सचिव धुनी चंद राणा ने बताया कि बादल फटने की घटना में कुल्लू में एक और मंडी में पांच लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा कुल्लू में नौ, शिमला में 33 और मंडी में पांच लोग लापता हैं. इसके अलावा कुल्लू से 44, शिमला से 10 और मंडी से एक व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया. जिला कुल्लू के मलाणा में अब भी 25 लोगों के फंसे होने की जानकारी है. इनमें कुछ पर्यटक भी शामिल है. हालांकि यह लोग होटल में पूरी तरह सुरक्षित हैं और इन्हें शनिवार को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा.

आपदा में छह मोटरेबल ब्रिज को नुकसान

हिमाचल प्रदेश में 22 पशुघर, छह मोटरेबल ब्रिज, 32 पैदल ब्रिज, छह दुकान, एक स्कूल, एक डिस्पेंसरी और तीन फिश फार्म को नुकसान हुआ है. इसके अलावा कुल्लू में 13 और शिमला में चार गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है.

हिमाचल प्रदेश राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के विशेष सचिव धुनी चंद ने लोगों से अपील की है कि वह नदी-नालों के नजदीक न जाएं. इसके अलावा उन्होंने लोगों से वक्त-वक्त पर मौसम का अपडेट लेते रहने की भी अपील की है. मौसम के साथ अन्य जरूरी अपडेट के लिए आम लोग अपने स्मार्टफोन पर सचेत ऐप इंस्टॉल कर सकते हैं. इस ऐप से लोगों को हर जरूरी जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है.

इसे भी पढ़ें: 'राजनीति से दूर, आपदा प्रभावितों तक मदद पहुंचाएगी हिमाचल बीजेपी', डॉ. राजीव बिंदल का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget