एक्सप्लोरर

Himachal Politics: 'जनमंच के नाम पर पिछली BJP सरकार ने हिमाचल की जनता को ठगा', CM सुक्खू का विपक्ष पर निशाना

Sukhvinder Singh Sukhu News: हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बीजेपी नेताओं का चरित्र जनता के सामने आ चुका है. उन्होंने आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने वाले संकल्प का साथ नहीं दिया.

Himachal Pradesh New: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने पिछली बीजेपी (BJP) सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सरकार में रहते हुए आम जनता को ठगने का काम किया. प्रदेश में राजस्व विभाग से जुड़े करीब 22 हजार मामले लंबित पड़े हुए हैं. ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब जनमंच का आयोजन किया गया, तो इन मामलों का निपटारा क्यों नहीं हुआ? उन्होंने कहा कि जनमंच के नाम पर बीजेपी आम लोगों को ठगती रही, लेकिन अब कांग्रेस (Congress) सरकार आम लोगों की इस समस्या का समाधान करेगी.

सीएम सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने संसाधनों पर आपदा प्रभावितों के लिए विशेष राहत पैकेज जारी किया है. इसकी शुरुआत जिला मंडी और कुल्लू से होने जा रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अब तक हिमाचल प्रदेश को कोई सहायता नहीं दी है. विशेष राहत पैकेज देना तो दूर, अब तक हिमाचल प्रदेश की ओर से क्लेम किया गया मुआवजा भी सरकार की ओर से नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय टीम ने दोबारा हिमाचल प्रदेश के नुकसान का जायजा लेकर गई है. ऐसे में अब भी राज्य सरकार को उम्मीद है कि केंद्र हिमाचल प्रदेश के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाएगी.

जिला परिषद कैडर की मांग कर करेंगे विचार

साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी नेताओं का चरित्र आम जनता के सामने आ चुका है. विधानसभा में सरकारी संकल्प के दौरान बीजेपी विधायकों ने हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने वाले संकल्प का साथ नहीं दिया. वहीं, जिला परिषद कैडर की हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने जिला परिषद के कुछ कर्मचारियों को स्टेट कैडर में ला दिया है. प्रदेश की स्थिति जब ठीक होगी, तब अन्य कर्मचारियों के बारे में भी विचार होगा.

विधानसभा में पास हुआ था सरकारी संकल्प

बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सरकार संकल्प लेकर आई. इस सरकारी संकल्प में हिमाचल प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया. विधानसभा में कई घंटे तक चली चर्चा के बाद विपक्ष में बैठी बीजेपी ने इस संकल्प का समर्थन नहीं किया. ऐसे में अब कांग्रेस लगातार बीजेपी को इसी मुद्दे पर घेरने में लगी हुई है.

ये भी पढ़ें- Himachal Politics: बीजेपी ने सूक्खू सरकार के 5 साल पूरा करने पर जताया संशय, राजस्व मंत्री बोले- ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांगड़ा: नूरपुर नागनी माता मंदिर में चोरी के आरोप में महिलाओं को ग्रामीणों ने पीटा, जांच में जुटी पुलिस
नूरपुर नागनी माता मंदिर में चोरी के आरोप में महिलाओं को ग्रामीणों ने पीटा, जांच में जुटी पुलिस
शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल
शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लागू होगा अल्फा पेडागॉजी कार्यक्रम, शिक्षा विभाग ने किया बदलाव
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लागू होगा अल्फा पेडागॉजी कार्यक्रम, शिक्षा विभाग ने किया बदलाव
हिमाचल प्रदेश: अगस्त से कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का जन आंदोलन, राजीव बिंदल ने किया ऐलान
हिमाचल प्रदेश: अगस्त से कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का जन आंदोलन, राजीव बिंदल ने किया ऐलान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget