एक्सप्लोरर

चंबा में बड़ा हादसा: चट्टान गिरने से 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी गाड़ी, 6 लोगों की मौत

Chamba Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा में कार हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. पहाड़ी से चट्टान गिरने से यह एक्सीडेंट हुआ, जिसमें गाड़ी 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई. मृतकों में एक ही परिवार के 4 लोग शामिल हैं.

हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. चंबा के चुराह उपमंडल में स्विफ्ट गाड़ी पर पहाड़ी से बड़ी चट्टान गिर गई, जिसके चलते गाड़ी खाई में जा गिरी. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. गुरुवार (7 अगस्त) की रात करीब 9:20 पर एक स्विफ्ट गाड़ी नंबर HP 44 4246 जो की भजराडू से श्रीगर गांव जा रही थी. 

साउया पथरी के पास चलती गाड़ी में पहाड़ से बहुत बड़ी चट्टानें गिर गईं, जिससे गाड़ी 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी. गाड़ी में 6 व्यक्ति सवार थे जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई.

शवों को खाई से निकाला गया
सलुनी के डीएसपी रंजन शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि रात को पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों को खाई से निकाला गया. सभी मृतक जिला चंबा के चुराह उपमंडल के रहने वाले थे. इस दुर्घटना में कोई मानवीय भूल नहीं थी. मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम सिविल हॉस्पिटल तीसा में करवाया जाएगा.

6 मृतकों में दो नाबालिग शामिल
मृतकों की पहचान राजेश कुमार (40), उनकी पत्नी हंसो (36), बेटी आरती (17) और बेटे दीपक (15) के रूप में हुई है, जो सभी बुलवास जुंगरा के रहने वाले थे. इनके अलावा, गाड़ी में सवार राकेश कुमार (44) निवासी बुलवास और ड्राइवर हेमपाल (37) निवासी सलांचा भंजराड़ू की भी मौत हो गई. इस दुर्घटना में मरने वाले 4 लोग एक ही परिवार के थे. जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं.

बच्चों को लेकर घर आ रहे थे पिता
इस हादसे में पिता समेत दो बच्चों की मौत हुई है. सरकारी स्कूल के टीचर राजेश के 17 और 15 साल के बेटे-बेटी बनीखेत में पढ़ते थे. राजेश बच्चों को लाने के लिए गए थे और पहाड़ी रास्ते से होते हुए घर जा रहे थे. तभी पत्थर गिर गए और चलती खाई में गिर गई. 

सीएम सुक्खू ने जताया दुख
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चंबा हादसे पर शोक जताया है. घटनास्थल पर प्रशासन और पुलिस की टीम भी पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
CM सुक्खू का ऐलान, HPU में बीटेक AI कोर्स, छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा विदेशी एक्सपोजर
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल में युवाओं को नशे से बचाने के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा कदम, पंचायत स्तर पर होंगे खेल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर, कांगड़ा में कई मकान क्षतिग्रस्त; तीन लोग घायल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget