एक्सप्लोरर

'सुर्खियों में बने रहने के लिए बयानबाजी करते हैं जयराम ठाकुर’, कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बोला हमला

Himachal Politics: हिमाचल सरकार में मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने पूर्व सीएम जयराम ठाकुर पर हमला बोला है. इसके साथ ही कहा कि हमारी पूरी सरकार एकजुट है और इसमें किसी को शंका नहीं होनी चाहिए.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर निशाना साधा है. अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए ही बयानबाजी करते हैं, उनके पास कोई काम नहीं है. जनता ने उन्हें पांच साल के लिए घर पर बैठाया है. इसके बाद आने वाले पांच साल भी वे घर पर ही बैठे रहेंगे. ऐसे में वे आधारहीन और तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने कहा अपनी सरकार रहते हुए तो जयराम ठाकुर ने अवैध निर्माण पर कोई कार्रवाई नहीं की.

‘कांग्रेस सरकार एकजुट है’ 
मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार एकजुट है और अवैध निर्माणों पर नियमों के मुताबिक कार्रवाई होगी. कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बेहतरीन काम कर रही है. मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने किसी मंत्री के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया. पूरी सरकार एकजुट है और इसमें किसी को शंका नहीं होनी चाहिए. 

क्या है पूरा मामला? 
हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार में शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दुकानों पर नेम प्लेट लगाने की बात कही थी. इसके बाद विवाद हुआ तो मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार ने विक्रमादित्य सिंह के बयान से किनारा कर लिया था. इस बयान को विक्रमादित्य सिंह का व्यक्तिगत बयान बताया गया था. कांग्रेस के केंद्रीय आलाकमान से भी विक्रमादित्य सिंह को इस तरह की बयानबाजी से बचने की सलाह दी गई.

संजय अवस्थी ने बयान को बताया था व्यक्तिगत
लोक निर्माण विभाग के ही मुख्य संसदीय सचिव और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाने वाले संजय अवस्थी ने भी इसे विक्रमादित्य सिंह की व्यक्तिगत टिप्पणी करार दिया था. साथ ही यह भी कहा था कि जब जिम्मेदारी बड़ी हो, तो ऐसी बयानबाजी भी सोच-समझकर करनी चाहिए. इसके बाद ही नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ भारतीय जनता पार्टी ने सरकार की एकजुटता और आपसी तालमेल पर सवाल खड़े किए थे. इसी पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने पलटवार किया है.

यह भी पढ़ें: नेम प्लेट विवाद: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले मंत्री विक्रमादित्य सिंह, जानें क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा, खेत और सड़कें प्रभावित
हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा, खेत और सड़कें प्रभावित
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget