एक्सप्लोरर

BBC Documentary Row: HPU में 19 मिनट तक चली BBC की डॉक्यूमेंट्री, पुलिस ने रोकी, अब सचिवालय के बाहर दिखाने का ऐलान

BBC Documentary Row: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HP University) में शनिवार शाम 6 बजे एसएफआई छात्र संगठन ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की. इसके बाद पुलिस ने प्रोजेक्टर को हटा दिया.

BBC Documentary Screening in Himachal Pradesh University: देश में बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री सुर्खियां बटोर रही हैं. लेफ्ट समर्थित छात्र संगठन देश भर के अलग-अलग विश्वविद्यालयों में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग कर रहा है. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में भी शनिवार शाम 6 बजे एसएफआई (SFI) छात्र संगठन ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की. इससे पहले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से डॉक्यूमेंट्री को न चलाने का निर्देश जारी कर दिया गया था. शिमला पुलिस (Shimla Police) के पदाधिकारियों के समझाने के बावजूद एसएफआई कार्यकर्ता डॉक्यूमेंट्री के स्क्रीनिंग की अड़े रहे.

इस बीच शाम छह बजे भाषणबाजी के बाद डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग शुरू हुई. करीब 19 मिनट तक डॉक्यूमेंट्री दिखाए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई. शिमला पुलिस के जवानों ने मौके पर से प्रोजेक्टर के लिए लगाई गई स्क्रीन को वहां से हटा दिया. इस दौरान छात्र संगठन एसएफआई और पुलिस के जवानों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. शिमला पुलिस ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग होने से कानून-व्यवस्था खराब होने की स्थिति का हवाला देते हुए कार्रवाई की.

सरकार पर तानाशाही का आरोप

इस पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र संगठन एसएफआई ने कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है. लोगों से सच छिपाने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आज इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग कर वे सेंसरशिप के कानून के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं. छात्र संगठन एसएफआई ने ऐलान किया कि सरकार की ओर से उन्हें रोके जाने के बाद अब इस डॉक्यूमेंट्री को शिमला के मालरोड और हिमाचल प्रदेश सचिवालय के बाहर दिखाने का काम करेंगे.

एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने बांटे क्यूआर कोड

एसएफआई ने आरोप लगाया कि पुलिस सरकार के इशारों पर छात्रों की आवाज दबाने का काम कर रही है. छात्र संगठन एसएफआई के कार्यकर्ता जेब में एक क्यूआर कोड लेकर पहुंचे थे. प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री रोके जाने के बाद सभी कार्यकर्ताओं को क्यूआर कोड बांटे गए और अपने मोबाइल-लैपटॉप पर डॉक्यूमेंट्री देखने के लिए कहा गया.

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी नहीं हुए स्पष्ट आदेश

शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एसएफआई इकाई की ओर से प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाने के ऐलान के बाद से ही प्रशासन के बीच हड़कंप मचा हुआ था. हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर इस स्क्रीनिंग को कैसे रोका जाए. छात्र संगठन एसएफआई को जो नोटिस जारी किया गया, उसमें भी स्पष्ट रूप से स्क्रीनिंग रोकने की बात नहीं कही गई थी. ऐसे में सवाल यह है कि प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता कदम क्यों नहीं उठाए गए. सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि आखिर पुलिस 19 मिनट तक डॉक्यूमेंट्री प्रसारण को क्यों बंद नहीं करवाया?

यह भी पढ़ें- Hanging Restaurant: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बनेगा 'हैंगिंग रेस्टोरेंट', जानें- क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
हिमाचल: 'वंदे मातरम' पर कांग्रेस-BJP आमने सामने, विधानसभा की कार्यवाही स्थगित
Himachal Pradesh News: हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमकेयर योजना घोटाला, BJP विधायक जनक राज से 4 घंटे चली पूछताछ
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget