एक्सप्लोरर

BBC Documentary Row: हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में दिखाई जाएगी BBC की प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री, शाम 6 बजे SFI करेगी स्क्रीनिंग

BBC Documentary Row: बीबीसी की प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री अब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में भी दिखाई जाएगी. छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इस बात की घोषणा की है.

Himachal Pradesh:  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया ने बीबीसी की प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री दिखाने का ऐलान किया है. गुजरात दंगो पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री को शाम 6 बजे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पिंक पेटल चौक पर दिखाया जाएगा. इसके लिए एसएफआई की ओर से बकायदा एक पोस्टर जारी किया गया है. वहीं लेफ्ट समर्थित छात्र संगठन एसएफआई का कहना है कि सरकार सेंसरशिप के जरिए आवाज दबाने की कोशिश कर रही है.

डॉक्यूमेंट्री प्रतिबंधित करना सरकार का तानाशाही रवैया- SFI

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय एसएफआई के इकाई अध्यक्ष हरीश ठाकुर और सचिव सुरजीत कुमार का कहना है कि सरकार तानाशाही रवैया अपनाए हुए है. एक तरफ भारत को विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जाता है, लेकिन सरकार इस सबसे बड़े लोकतंत्र में आवाज दबाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि शाम 6 बजे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीन की जाएगी, ताकि आम छात्र के सामने सच्चाई आ सके.

ABVP का आरोप, एजेंडा के तहत काम कर रही एसएफआई

वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष करण भटनागर ने एसएफआई की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि जिस डॉक्यूमेंट्री को देश के हित में प्रतिबंधित किया गया है. उसे एक एजेंडे के तहत दिखाने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिस बात को देश का सुप्रीम कोर्ट नकार चुका हो, उस पर राजनीति करना सही नहीं है.

 मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने साधी चुप्पी

छात्र संगठन एसएफआई की ओर से बीबीसी की प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री दिखाए जाने के ऐलान के बाद प्रशासन में हड़कंप का माहौल है. इस बीच हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पदाधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं. बार-बार संपर्क किए जाने के बावजूद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति एसपी बंसल और प्रति कुलपति ज्योति शर्मा बात करने के लिए तैयार नहीं हैं.

Himachal Pradesh: भारत जोड़ो यात्रा के समापन में शामिल होंगे CM सुक्खू, जानें- क्या है कार्यक्रम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget