एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh: सेब उत्पादक संघ निकालेगा गणतंत्र दिवस पर रैली, जानें- किस बात की है नाराजगी?

Shimla News: सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष सोहन सिंह ने केंद्र सरकार पर वादे पूरा नहीं करने का आरोप लगाए हैं. ऐसे में किसान गणतंत्र दिवस के दिन केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकालने की तैयारी कर रहे हैं.

Farmers Protest in Shimla: सेब उत्पादक संघ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर वाहन रैली निकालने जा रहा है. यह रैली केंद्र सरकार के खिलाफ हो रही है. सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष सोहन सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार पर वादे पूरे न करने के आरोप लगाए हैं. सोहन सिंह ठाकुर ने कहा कि तीन साल पहले केंद्र सरकार ने कृषि कानून तो वापस ले लिए, लेकिन संयुक्त किसान मोर्चा से किए हुए अन्य वादों पर काम नहीं किया.

सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष सोहन सिंह ठाकुर ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर सभी सरकारी कार्यक्रमों का आयोजन होने के बाद नारकंडा से रैली निकाली जाएगी. नारकंडा से होते हुए यह रैली शिमला स्थित राज्य सचिवालय तक पहुंचेगी. सेब उत्पादक संघ किसान आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश से लागू करने की मांग कर रहा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस बारे में अभी तक बातचीत करना भी सही नहीं समझा है.

सड़कों पर उतकर प्रदर्शन करेंगे सेब उत्पादक 

सोहन सिंह ठाकुर ने कहा कि एक तरफ किसान-बागवान मौसम की मार झेल रहे हैं और दूसरी तरफ सरकार भी उनकी तरफ बेरुखी भरा रवैया बनाए हुए है. उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों को लाभ देने का काम कर रही है. कागजों में तो बागवानों को आगे बढ़ाने की बात होती है, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है. उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि सेब पर लगने वाली इंपोर्ट ड्यूटी को भी 100 फीसदी तक बढ़ाया जाए, ताकि हिमाचल प्रदेश के बागवान को इसका फायदा मिले. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एमआईएस का बजट भी घटा दिया है. यह फैसला भी बागवानों के खिलाफ है. ऐसे में भी 26 जनवरी को बागवानों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे.

केंद्र सरकार के खिलाफ रैली

बता दें कि सेब उत्पादक संघ गणतंत्र दिवस के दिन रैली निकालने का प्लान कर रहा है. सेब उत्पादक संघ की यह रैली केंद्र सरकार के खिलाफ होगी. क्योंकि सेब उत्पादक संघ कहना है कि केंद्र सरकार ने वादे पूरे नहीं किए हैं. अध्यक्ष सोहन सिंह ने यह गंभीर आरोप केंद्र सरकार पर लगाए हैं. उन्होंने सरकार ने संयुक्त किसान मोर्चा से किए हुए अन्य वादों पर काम नहीं किया है. बता दें कि बहुत विरोध के बाद सरकार ने कृषि कानून वापस ले लिए थे. तो वहीं सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष का कहना है कि उसके बाद केंद्र सरकार ने जो वादे किए थे. उन वादों पर काम नहीं किया. जिसको लेकर गणतंत्र दिवस के दिन रैली निकाली जाएगी.   

ये भी पढ़ें: Himachal Doctors Protest: शिमला के IGMC में आज से काले बिल्ले लगाकर काम करेंगे डॉक्टर, NPA बहाली की कर रहे हैं मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget