एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: डॉ कफील मामले में 24 अगस्त को अंतिम सुनवाई करेगा हाईकोर्ट, सरकारी पक्ष ने NSA को बताया सही

सीएए और एनआरसी मुद्दे पर भड़काऊ बयान देने वाले डॉ कफ़ील खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अभी राहत नहीं मिल सकी है. पछिले कई महीनों से डॉ जेल में बंद है. मामले में अगली सुनवाई 24 अगस्त को होनी है.

प्रयागराज: सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर भड़काऊ बयान देने के बाद एनएसए के तहत पिछले कई महीनों से जेल में बंद गोरखपुर मेडिकल कालेज के डॉक्टर कफ़ील खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से अभी राहत नहीं मिल सकी है. हाईकोर्ट ने इस मामले में अंतिम सुनवाई के लिए चौबीस अगस्त की तारीख तय की है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हो रही सुनवाई के दौरान आज यूपी सरकार ने अपना पक्ष रखा.

सरकार के साथ ही अलीगढ़ के डीएम और मथुरा जेल के अधीक्षक का हलफनामा भी दाखिल हुआ. सरकारी पक्ष ने डॉ कफ़ील पर लगाए गए एनएसए को सही बताते हुए उन्हें अभी जेल में ही रखे जाने की सिफारिश की. डॉ कफ़ील की तरफ से भी आज बचाव में कई दलील दी गई. हालांकि उनका पक्ष आज पूरा नहीं हो सका. अदालत ने यूपी सरकार के हलफनामे पर डॉ कफ़ील के वकीलों को अपना जवाब चौबीस अगस्त को होने वाली अंतिम सुनवाई से पहले दाखिल करने को कहा है.

मामले की सुनवाई कर रही हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने रजिस्ट्रार को आदेश दिया है कि डॉ कफील के जवाब को छुट्टी होने के बावजूद मंजूर कर लिया जाए. अदालत ने आज साफ़ कर दिया कि चौबीस अगस्त को होने वाली सुनवाई अंतिम होगी. गौरतलब है कि डॉ कफ़ील की मां नुजहत परवीन ने पिछले दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल कर आरोप लगाया था कि उनके बेटे को गैर कानूनी तरीके से जेल में रखा गया है.

हाईकोर्ट में कोई फैसला नहीं आने से परिवार ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को पंद्रह दिनों में मामले का निपटारा करने का निर्देश दिया था. मामले की सुनवाई आज चीफ जस्टिस गोविंद माथुर और जस्टिस समित गोपाल की डिवीजन बेंच में हुई. डॉ कफील पर आरोप है कि उन्होंने अलीगढ़ में भड़काऊ भाषण देकर माहौल खराब करने का काम किया था. उनका एनएसए पिछले हफ्ते ही तीसरी बार बढ़ाया गया है. डॉ कफ़ील का परिवार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर लोगों से समर्थन मांग रहा है.

यह भी पढ़ें.

सुशांत के परिवार में सिर्फ मैं और मेरी बेटियां, बाकी के दावों को सहमति नहीं- पिता केके सिंह

बड़ी ख़बर: महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख बोले- CBI जांच में मुंबई पुलिस सहयोग करेगी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, इन्हें मिलेगा प्रधानाध्यापक पद के समान वेतन
यूपी में शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, इन्हें मिलेगा प्रधानाध्यापक पद के समान वेतन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
डिजिटल क्रांति में LU ने रचा इतिहास: 21268 विद्यार्थियों के QR कोड आधारित ID कार्ड डिजिलॉकर पर अपलोड
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget