एक्सप्लोरर

विनेश फोगाट के चाचा महावीर फोगाट का बड़ा दावा, 'कांग्रेस की जो हवा बनी थी वो...'

Haryana Election 2024: हरियाणा में शनिवार (5 अक्टूबर) को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है. वोटिंग से पहले महावीर फोगाट ने दावा किया कि शुरुआत में कांग्रेस की जो हवा बनी थी वो सिमट गई है.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट के चाचा महावीर फोगाट ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां विधानसभा चुनाव में एक दूसरे के बराबर खड़ी हैं.

महावीर फोगाट ने कहा, "मैं चुनाव में बहुत कम रहता हूं, जाता नहीं हूं. लोग आते हैं और चर्चा करते हैं. लोकसभा चुनाव के बाद शुरुआत में कांग्रेस का जो माहौल बना था कि हुड्डा की सरकार आ रही है, बीजेपी जा रही है, वो अब हवा वोटिंग से पहले सिमट के रह गई है."

कांग्रेस ने संविधान का मुद्दा उठाया, वो फेल- महावीर फोगाट

इसके आगे उन्होंने कहा, "मेरा जो आंकलन है, दोनों पार्टियां हरियाणा में बराबर में खड़ी हैं. कांग्रेस ने जिस संविधान का मुद्दा उठाया था वो फेल हो गया है. अग्निवीर और किसानों के आंदोलन का मुद्दा है."

5 अक्टूबर को हरियाणा में वोटिंग

हरियाणा में कांग्रेस प्रदेश की 90 में से 89 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वहीं, एक सीट सीपीआई (एम) को दी गई है. पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा से लेकर कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला जैसे तमाम नेता प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं. हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. जबकि नतीजों की घोषणा 8 अक्टूबर को की जाएगी.

जुलाना सीट से विनेश फोगाट का किनसे मुकाबला?

हरियाणा की जुलाना सीट से विनेश फोगाट मैदान में हैं. आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर 'लेडी खली' के नाम से मशहूर डब्ल्यूडब्ल्यूई महिला रेसलर कविता दलाल पर दांव खेला है. वहीं, बीजेपी ने यहां से पूर्व कैप्टन योगेश बैरागी पर भरोसा जताया है. जबकि जेजेपी ने यहां से अपने मौजूदा विधायक अमरजीत सिंह ढांडा को मैदान में उतारा है.

ये भी पढ़ें:

भूपेंद्र हुड्डा पर कुमारी सैलजा का बड़ा बयान, 'जो लोग 10 साल तक मुख्यमंत्री रहते हैं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस इनको नहीं देगी टिकट! अशोक गहलोत ने साफ कर दी तस्वीर
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget