एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: सिरसा से BJP उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, गोपाल कांडा ने दिखा दी ताकत?

Haryana Election 2024: हरियाणा में सिरसा विधानसभा सीट पर बड़ा बदलाव हुआ है. बीजेपी उम्मीदवार रोहतास जांगड़ा ने अपना नामांकन वापस ले लिया. माना जा रहा है कि अब बीजेपी गोपाल कांडा को समर्थन देगी.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले सिरसा सीट पर बीजेपी बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है. सिरसा विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रोहतास जांगड़ा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. उन्होंने पूर्व सांसद अशोक तंवर और बीजेपी के स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में अपना पर्चा वापस ले लिया.

रोहतास जांगड़ा ने बीजेपी के कहने पर ही अपना नाम वापस लिया है. माना जा रहा है कि अब बीजेपी हरियाणा लोकहित पार्टी के सुप्रीमो गोपाल कांडा को समर्थन दे सकती है.

रानियां सीट के लिए किया गया समझौता?
हरियाणा में बीजेपी ने अपनी तीसरी और आखिरी लिस्ट में रोहतास जांगड़ा के नाम का ऐलान किया था. उन्होंने अंतिम दिन ही अपना नामांकन भी भर दिया था. हालांकि, अब पार्टी के कहने पर उन्होंने नाम वापस ले लिया हा और माना जा रहा है कि गोपाल कांडा को समर्थन देने की शर्त पर हरियाणा लोकहित पार्टी रानियां सीट से अपना उम्मीदवार वापस ले सकती है.

रोहतास जांगड़ा की प्रतिक्रिया
रोहतास जांगड़ा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व के आदेश पर नामांकन वापस लिया है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया है कि किस नेता को उनका समर्थन जाएगा. इसी के साथ बीजेपी के कुल 89 प्रत्याशी ही मैदान में होंगे. इसके लिए सोमवार सुबह ही बीजेपी की मीटिंग हुई थी. रोहतास जांगड़ा का कहना है कि उन्होंने पार्टी के फैसले का सम्मान करते हुए यह फैसला लिया है.

आज नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन
सोमवार (16 सितंबर) को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन है. वहीं, हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को मतगणना के बाद यह तय हो जाएगा कि हरियाणा में किसकी सरकार बनेगी. हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी के अलावा कई स्थानीय पार्टियां भी मैदान में हैं. इनमें आईएनएलडी, जजपा, आदि हैं. 

यह भी पढ़ें: गोपाल कांडा के बयान से खींचतान, दीपेंद्र हुड्डा और दुष्यंत चौटाला ने बोला हमला, BJP का जिक्र कर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा कांग्रेस में महिला नेताओं की लड़ाई? अल्का लांबा पर गंभीर आरोप
हरियाणा कांग्रेस में महिला नेताओं की लड़ाई? अल्का लांबा पर गंभीर आरोप
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget