एक्सप्लोरर

हरियाणा में अबकी बार किसकी बनेगी सरकार? सत्यपाल मलिक ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Haryana Election 2024: जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने कहा कि बीजेपी का कोई मास्टरप्लान काम नहीं करेगा. जनता जब खिलाफ हो जाती है तो कोई चीज काम नहीं करती है.

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियां लगातार रणनीति बनाने में जुटी है. बीजेपी, कांग्रेस से लेकर तमाम पार्टियां अपने-अपने दावे और वादे कर रही है. इस बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने हरियाणा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है.

'हरियाणा तक' से बातचीत में सत्यपाल मलिक ने कहा, ''हरियाणा में तो बीजेपी धारोधार हारेगी. उसके आने का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता है. हरियाणा में कांग्रेस आ रही है. बीजेपी का कोई मास्टरप्लान काम नहीं करेगा. जनता जब खिलाफ हो जाती है तो कोई चीज काम नहीं करती है.'' 

AAP-कांग्रेस गठबंधन पर क्या बोले सत्यपाल मलिक?

हरियाणा में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा, ''हरियाणा में आप के साथ गठबंधन से कांग्रेस और मजबूत होगी. बनिया और अन्य तरह का वोट जो कांग्रेस को नहीं मिलता था, सीएम केजरीवाल के आने से मिलेगा.'' देहाती मुद्दों का असर होगा? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरा असर डालेंगे. देहात के लोग काफी समझदार हैं. उन्होंने इनके खिलाफ स्टैंड ले लिया है. वो इनको हराएंगे. 

लोकसभा चुनाव में किसानों ने बीजेपी को हराया- सत्यपाल मलिक

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के 400 पार नारे में असफल होने के सवाल पर उन्होंने कहा, ''बीजेपी की जो हार हुई है, ये उन इलाकों में हुई है, जहां किसान आंदोलन था. दिल्ली के चारों तरफ जो किसान बसते हैं, उन्होंने हराया. वो इनसे कभी भी खुश नहीं हो सकते हैं. इस बार तो बच गए हैं लेकिन आगे आने वाले चुनाव में वो इनको बड़े पैमाने पर सजा देंगे.

उन्होंने आगे कहा, ''अगर दो पार्टियों ने सपोर्ट नहीं किया होता तो इनकी सरकार नहीं बनती लेकिन अगली बार बिल्कुल भी नहीं बन रही है. लोकसभा में जनता ने हर जगह पर चुनाव लड़ा. नेताओं ने तो कुछ किया ही नहीं. नरेंद्र मोदी जी का जलवा अब खत्म हो गया है. आरएसएस भी अब मोदी जी से तंग है. किसी भी वक्त कहा जा सकता है कि अब आप पहाड़ पर चले जाइए.'' 

ये भी पढ़ें:

हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान, जानें क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून की बारिश में डूबा अंबाला, सड़क से स्कूल तक हर तरफ जलभराव; जनजीवन बेहाल
मानसून की बारिश में डूबा अंबाला, सड़क से स्कूल तक हर तरफ जलभराव; जनजीवन बेहाल
Gurugram Encounter: गुरुग्राम में गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटर्स पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल
गुरुग्राम में गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटर्स पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल
Sonipat News: रोहट गांव में PHC की इमारत भरभराकर जमींदोज, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
सोनीपत: रोहट गांव में PHC की इमारत भरभराकर जमींदोज, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
Yamunanagar News: हथनीकुंड बैराज पर हाई अलर्ट, 146 करोड़ की 'डायाफ्राम वॉल' बनेगी यमुना के जल तांडव की ढाल
हथनीकुंड बैराज पर हाई अलर्ट, 146 करोड़ की 'डायाफ्राम वॉल' बनेगी यमुना के जल तांडव की ढाल

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget