एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन पर AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान, 'हमारी प्राथमिकता है कि...'

Haryana Election 2024: संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी को हराना हम सबकी प्राथमिकता है. उनकी नफरत की राजनीति, जन विरोधी, किसान विरोधी, नौजवानों के खिलाफ बीजेपी की नीति और महंगाई को लेकर हमारा मोर्चा है.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से बड़ा बयान आया है. आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी को हराना हम सबका मकसद है. दरअसल, राहुल गांधी ने हरियाणा कांग्रेस के नेताओं से आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावनाओं को लेकर सवाल पूछे हैं. कांग्रेस सूत्रों का मानना है कि राहुल गांधी हरियाणा में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन चाहते हैं.

इसे लेकर संजय सिंह ने कहा, "उनके इस कथन का मैं स्वागत करता हूं. निश्चित रूप से BJP को हराना हम सबकी प्राथमिकता है. उनकी नफरत की राजनीति, उनकी जन विरोधी, किसान विरोधी, नौजवानों के खिलाफ बीजेपी की नीति और महंगाई को लेकर हमारा मोर्चा है. निश्चित रूप से उनको हराना हमारी प्राथमिकता है. लेकिन, इसके बारे में आधिकारिक तौर पर हमारे हरियाणा के प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष आगे की बातचीत के आधार पर इसकी सूचना अरविंद केजरीवाल को देंगे और फिर इस पर कुछ बात आगे की जाएगी.

दिल्ली में भी होगा गठबंधन?

संजय सिंह ने हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर कहा कि ये हरियाणा चुनाव से संबंधित बात है. ये लोकसभा चुनाव से संबंधित बात नहीं है. किसी दूसरे राज्य की बात भी नहीं है. इसलिए हर पार्टी का संगठन जिस तरह काम करता है, उसी तरह हमारा हरियाणा का संगठन इसपर बातचीत करेगा और अरविंद केजरीवाल के साथ बात कर इस पर फैसला लेगा.

सुशील कुमार गुप्ता ने क्या कहा?

वहीं संजय सिंह के बयान पर हरियाणा आप अध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है कि संजय सिंह ने कुछ बोला तो सोच कर बोला है. अनुशासित सिपाही हैं, नेतत्वू का जो फैसला होगा, मंजूर होगा. आम आदमी पार्टी 90 विधानसभा सीट पर तैयारी कर रही है. हाईकमान के पास हम अपना विचार रखेंगे. आम आदमी पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. हरियाणा में तानाशाही चल रही है. गठबंधन का फैसला हाईकमान का है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
UPSSSC 5369 पदों का रिजल्ट 10 सितंबर को संभव, चयन की तैयारी पूरी
Embed widget