एक्सप्लोरर

Rohtak Gangwar: हरियाणा के रोहतक में गैंगवार, गैंगस्टर सुमित पलोटरा के भाई सहित तीन की हत्या, राहुल बाबा गैंग पर आया नाम

Rohtak Gangwar News: रोहतक में राहुल बाबा और पलोटरा गैंग में गैंगवार का मामला सामने आया है. इस गैंगवार में 3 की मौत हो गई और दो घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Rohtak Gangwar News Today: हरियाणा के रोहतक में राहुल बाबा और पलोटरा गैंग में गैंगवार हुई है. शराब के ठेके पर दोनों ही गैंग के बीच फायरिंग हुई. ठेके पर बैठे 5 लोगों को गोली मारी गई. इसमें 3 की मौत हो गई है, वहीं 2 लोग घायल हैं. मरने वालों में एक गैंगस्टर पलोटरा का छोटा भाई भी शामिल है. वारदात के बाद हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए. 

बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग
रोहतक के सोनीपत रोड स्थित बलियाना मोड़ के नजदीक शराब ठेके पर बैठे 5 युवकों पर मोटरसाइकिल सवार युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. गोली लगने के कारण 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं. तीनों मृतक रोहतक के बोहर गांव के रहने वाले थे. उनकी पहचान 30 वर्षीय जयदीप, 37 वर्षीय अमित नांदल और 28 वर्षीय विनय के रूप में हुई है.

वहीं गांव बोहर का ही रहने वाला 29 वर्षीय अनुज और रोहतक के आर्य नगर का रहने वाला 32 वर्षीय मनोज गोलीबारी में घायल हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग और एसएफएल की टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस इस वारदात को दो गैंग की आपसी रंजिश से जोड़कर देख रही है.

2019 में कोर्ट के बाहर हुई थी फायरिंग 

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि रोहतक में सोनीपत रोड के बलियाना मोड़ पर शराब ठेके पर गुरुवार रात को बोहर के युवक बैठे थे. तभी ठेके के बाहर तीन बाइक आकर रुकी. इन बाइकों पर करीब 8 युवक सवार थे. उन्होंने आते ही गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. गोली लगने से बोहर के तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस को प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि 2019 में कोर्ट के बाहर फायरिंग हुई थी. फायरिंग के बाद बोहर गांव के एक युवक प्लोटरा को गिरफ्तार किया गया, जो अब जेल में बंद है. वारदात को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है.

वहीं मामले पर रोहतक के एसपी रोहतक हिमांशु गर्ग ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी सोनीपत रोड पर एक शराब के ठेके पर फायरिंग हुई है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि बाइक सवार बदमाशों ने पांच लोगों पर फायरिंग की थी. कितने हमलावर थे, ये अभी पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: हरियाणा की इस सीट पर दिलचस्प होगा मुकाबला? दो सियासी परिवार आमने-सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget