एक्सप्लोरर

Haryana Earthquake: हरियाणा में फिर हिली धरती, एक हफ्ते में तीसरी बार आया भूकंप, कितनी थी तीव्रता?

Earthquake In Rohtak: हरियाणा में बुधवार की रात भूकंप के झटके महसूस हुए. 10 दिन से भी कम समय में यह तीसरा भूकंप है. पिछले शुक्रवार को रोहतक के निकटवर्ती जिले झज्जर के पास 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था.

हरियाणा के रोहतक में बुधवार रात को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रात 12:46 बजे रिक्टर स्केल पर 3.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया और इसका केंद्र रोहतक से 15 किलोमीटर पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई में था. हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद घरों से लोग बाहर निकल आए.

हरियाणा में 10 दिन से भी कम समय में यह तीसरा भूकंप है. पिछले शुक्रवार को रोहतक के निकटवर्ती जिले झज्जर के पास 3.7 तीव्रता का भूकंप आया था. इससे एक दिन पहले, झज्जर में ही 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था जिसके झटके राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किए गए.

हरियाणा के झज्जर में था भूकंप का केंद्र 

राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के जिलों में अचानक धरती हिलने लगी, जिससे लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकलकर खुले में आ गए थे. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में था. भूकंप के झटके शुक्रवार शाम 7:49 बजे महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 आंकी गई. इसकी गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी.

इससे पहले 10 जुलाई की सुबह भी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके आए थे. उसका भी केंद्र झज्जर ही था. 10 जुलाई को दिल्ली एनसीआर में दो बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसका केंद्र हरियाणा के झज्जर जिले में था.

तेज था भूकंप का पहला झटका

स्थानीय लोगों ने बताया था कि भूकंप का पहला झटका ज्यादा तेज था. हरियाणा के झज्जर जिले में बीते गुरुवार को सुबह 9.05 से 9.10 के बीच भूकंप के दो बार झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 और 3.0 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र झज्जर शहर से 10 किलोमीटर उत्तर में था, जिसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे मापी गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हंगामा, जंतर-मंतर जा रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, DCP पर गंभीर आरोप
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर हंगामा, जंतर-मंतर जा रहे छात्रों और पुलिस के बीच झड़प, DCP पर गंभीर आरोप
गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कैब चालक के सीने के आर-पार हुआ सरिया, मौके पर मौत
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
गुरुग्राम: 28 वर्षीय युवक को दोस्त ने घर बुलाया, फिर मार दी गोली! हत्या से हड़कंप
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला
करनाल में 10वीं के छात्र की हत्या का खुलासा, स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से थी दोस्ती, 12वीं के स्टूडेंट ने मार डाला

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget