एक्सप्लोरर

Haryana: पानीपत में ऑटो और ई-रिक्शा के लिए Odd-Even फॉर्मूला शुरू, जाम से मिलेगी राहत

Panipat News: 'ऑड-ईवन' की नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य शहर को जाम मुक्त बनाना, सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाना और आमलोगों को सहज और सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है.

पानीपत शहर में लगातार बढ़ते ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन ने ऑटो और ई-रिक्शा के लिए 'ऑड-ईवन' पहल शुरू की है. इसके तहत यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए शहर में विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं. पुलिस प्रशासन ने इसके लिए 7 दिन का ट्रायल शुरू किया है. अधिकारियों का कहना है कि अगर इस प्रयोग से अच्छे परिणाम सामने आते हैं और जनता का सहयोग मिलता है, तो इसे स्थायी रूप से लागू कर दिया जाएगा.

इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य शहर को जाम मुक्त बनाना, सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाना और आमजन को सहज और सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है. यह योजना आने वाले समय में पानीपत शहर की तस्वीर बदल सकती है.

ऑटो और ई-रिक्शा के लिए ऑड-ईवन योजना

डीसीपी ट्रैफिक सुरेश सैनी ने कहा, ''ऑड-ईवन स्कीम डिस्ट्रिक्ट रोड सेफ्टी कमेटी की मासिक बैठक में ऑटो और ई-रिक्शा के लिए ऑड-ईवन योजना लागू करने का निर्णय लिया गया है. यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि शहर में ऑटो और ई-रिक्शा की संख्या बहुत ज़्यादा है, और यह ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरी था. इस योजना को आज (01 सितंबर) से ही लागू कर दिया गया है.''

ट्रायल के तौर पर ऑड-ईवन योजना शुरू

उन्होंने आगे बताया, ''योजना के तहत ऑड नंबर की गाड़ी एक दिन और ईवन नंबर की गाड़ी दूसरे दिन चलेगी. यह प्रक्रिया इसी तरह चलती रहेगी. यह योजना अभी एक हफ्ते के लिए ट्रायल के तौर पर शुरू की गई है. इसके परिणामों के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा.

कानून का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

डीसीपी ने ये भी कहा, ''जो वाहन बिना नंबर के चल रहे हैं या जिन्होंने नगर निगम की ओर से दिए गए यूनिक नंबर स्टिकर नहीं लगाया है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और चालान काटे जाएंगे. हालांकि, शुरुआती दिनों में लोगों को इस नियम के बारे में समझाया जा रहा है और फिलहाल चालान नहीं काटे जा रहे हैं.'' डीसीपी सैनी का मानना है कि इस योजना से ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी.

Input By : सुमित भारद्वाज
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में बारिश का कहर, सड़क और गलियों में भरा पानी, लगा जाम
गुरुग्राम शहर भारी बारिश से नदी में तब्दील, करोड़ों रुपये फिर स्वाहा
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
गुरुग्राम में भारी बारिश का कहर, पुलिस ने कंपनियों से कहा, 'लोगों को घर से ही करने दें काम'
वाह रे औलाद: पिता के निधन पर बेटियों ने बनाई दूरी, वीडियो कॉल पर देखा अंतिम संस्कार
वाह रे औलाद: पिता के निधन पर बेटियों ने बनाई दूरी, वीडियो कॉल पर देखा अंतिम संस्कार

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget