एक्सप्लोरर

Haryana: गाय की तस्करी का शक, दो युवकों को पीटकर नहर में फेंका, एक की मौत

Haryana Cow Vigilantes Attack: पलवल पुलिस को घायल ट्रक ड्राइवर ने घटना की जानकारी दी. जिसके बाद हेल्पर की तलाश की गई और उसका शव नहर से बरामद किया गया.

Haryana News: हरियाणा के पलवल जिले में कथित गौरक्षकों ने दो युवकों के साथ मारपीट की और फिर उन्हें नहर में फेंक दिया. इनमें से एक की मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. इस मामले में 11 लोगों को आरोपी बनाया गया है जिनमें से अभी केवल 5 की ही गिरफ्तारी हो पाई है. 

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने पलवल जिले में 22 फरवरी को एक ट्रक को रोका था. उन्हें गाय की तस्करी का शक था. यह ट्रक मवेशियों को लेकर राजस्थान से लखनऊ जा रहा था. लेकिन रात के कारण ड्राइवर रास्ता भटक गया था और हरियाणा के पलवल से गुजर रहा था. ऐसे में बाइक सवार लोग आए और ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को बुरी तरह पीटा. इतना ही नहीं फिर नहर में भी फेंक दिया.

मृत समझकर नहर में फेंका

आरोपियों ने उन्हें नहर में इसलिए फेंक दिया क्योंकि उन्हें लगा कि ड्राइवर और हेल्पर की मौत हो गई. ट्रक ड्राइवर बालकिशन सुरक्षित तैरकर बाहर निकल गया. उसी ने आगे पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस हरकत में आई. लेकिन हेल्पर संदीप का शव बीते रविवार को नहर से बरामद किया गया. पलवल के डीसीपी (क्राइम) मनोज वर्मा ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों की पहचान देवराज, निखिल, नरेश, पवन और पंकज के रूप में हुई है जो कि पलवल, गुरुग्राम और नूहं के रहने वाले हैं.

गंभीर चोटों के कारण संदीप की मौत

संदीप का पोस्टमार्टम कराया गया है जिससे यह जानकारी सामने आई है कि उसे काफी गंभीर चोटें आई थीं. ड्राइवर ने गाय को ले जाने से जुड़ा दस्तावेज दिखाया है और उसका सत्यापन किया जा रहा है. वहीं जानकारी सामने आने पर आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने इनाम की भी घोषणा की थी. हरियाणा में गौरक्षकों द्वारा किसी पर हमला करने की यह पहली घटना नहीं है. ऐसी घटनाएं हरियाणा में होती रही हैं.

ये भी पढ़ें- IIT Baba: अपनी मां-बहन के साथ की बहस, घर आ गई थी पुलिस, IIT बाबा ने शेयर किया पुराने ‘बवाल’ का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
रेवाड़ी में गाय की टक्कर से रिटायर्ड कैप्टन की मौत, CCTV में कैद हुई घटना
पंजाब में BJP- अकाली दल का होगा गठबंधन? CM नायब सिंह सैनी बोले- 'जनता के साथ...'
पंजाब में BJP- अकाली दल का होगा गठबंधन? CM नायब सिंह सैनी बोले- 'जनता के साथ...'
गुरुग्राम में करोड़ों के फ्लैट में नौकरानी के साथ बर्बरता, मालकिन ने बाल पकड़कर पीटा
गुरुग्राम में करोड़ों के फ्लैट में नौकरानी के साथ बर्बरता, मालकिन ने पीटा
यमुनानगर में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, खुली निगम के दावों की पोल
यमुनानगर में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, खुली निगम के दावों की पोल

वीडियोज

Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?
Bollywood News: सोशल मीडिया पर कार्तिक-करीना की तस्वीरें वायरल, यूजर्स के दावों ने उड़ाए होश ( 11.08.26 )
Salman Khan की Ramayan क्यों हुई बंद? 40% शूट के बाद अधूरी रह गई फिल्म की कहानी
DR. Aarambhi: 😯Aarambhi के मिशन में Dhruv की नई चाल, चाय वाले के खुलासे से बदला पूरा खेल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
…तो बांकीपुर में इस कारण हार गई BJP? चिराग पासवान की पहली प्रतिक्रिया
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget