एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: जुमे की नमाज आज, पहलगाम हमले को लेकर इमाम संगठनों ने लिया बड़ा फैसला

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ गुरुग्राम में मुस्लिम संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है. पुलिस के पहरे के बीच जुमे की नमाज और 2 मिनट का मौन रखने की घोषणा की गई है.

Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हमले में 26 लोगों की मौत से हर कोई आहत है. हमले को लेकर आम लोगों के साथ-साथ धार्मिक संगठनों में भी गहरी नाराजगी देखने को मिल रही है. अब हरियाणा के गुरुग्राम में आज यानी शुक्रवार (25 अप्रैल) को जुमे की नमाज पुलिस सुरक्षा के बीच अदा की जाएगी, जिसमें इमाम संगठन की ओर से विशेष रूप से 2 मिनट का मौन रखने की घोषणा की गई है.

मुस्लिम संगठन का राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

इस हमले को लेकर गुरुवार (24 अप्रैल) को मुस्लिम संगठनों ने गुरुग्राम के डीसी को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. ज्ञापन में इमाम संगठन के पदाधिकारी मोहम्मद शौकीन और नौशाद अहमद ने कहा कि केवल आतंकवादियों को ही नहीं, बल्कि उन्हें पनाह देने वालों को भी सख्त सजा, यहां तक कि फांसी की सजा दी जानी चाहिए.

उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुई घटना से समाज का हर वर्ग आहत है और अब समय आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर सख्त कदम उठाए जाएं. ज्ञापन में राष्ट्रपति से अनुरोध किया गया कि सरकार को इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए निर्णायक और कठोर नीति अपनानी चाहिए.

इमाम संगठन ने यह भी साफ किया कि शुक्रवार को गुरुग्राम में नमाज के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा और नमाज के बाद आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा जाएगा.

पंजाब में भी शाही इमाम ने की अपील

वहीं, देश के मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी शाही इमाम ने भी पूरे देश के मुसलमानों से अपील की है कि वे आतंकवाद के खिलाफ एक स्वर में आवाज उठाएं. उन्होंने कहा कि जुमे की नमाज के बाद पाकिस्तान के खिलाफ पुतला फूंका जाए और यह संदेश दिया जाए कि भारत का मुसलमान किसी भी प्रकार के आतंकवाद को न केवल अस्वीकार करता है, बल्कि उसका डटकर विरोध करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonipat News: रोहट गांव में PHC की इमारत भरभराकर जमींदोज, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
सोनीपत: रोहट गांव में PHC की इमारत भरभराकर जमींदोज, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
Yamunanagar News: हथनीकुंड बैराज पर हाई अलर्ट, 146 करोड़ की 'डायाफ्राम वॉल' बनेगी यमुना के जल तांडव की ढाल
हथनीकुंड बैराज पर हाई अलर्ट, 146 करोड़ की 'डायाफ्राम वॉल' बनेगी यमुना के जल तांडव की ढाल
Nuh News: गोवंश बचाने के मिशन के दौरान पुलिस जवान की मौत, ट्रक की टक्कर से गई जान
नूंह: गोवंश बचाने के मिशन के दौरान पुलिस जवान की मौत, ट्रक की टक्कर से गई जान
Gurugram News: गुरुग्राम में इम्पीरिया एस्फेरा सोसाइटी में बालकनी गिरी, बड़ा हादसा टला; बाल-बाल बचे लोग
गुरुग्राम में इम्पीरिया एस्फेरा सोसाइटी में बालकनी गिरी, बड़ा हादसा टला; बाल-बाल बचे लोग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget