एक्सप्लोरर

ऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले में मारे गए विनय नरवाल के पिता का बड़ा बयान, 'ये कोई...'

Pahalgam News: पहलगाम हमले में शहीद विनय नरवाल के पिता ने श्रीनगर में 3 आतंकियों के मारे जाने पर सुरक्षाबलों के जवानों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि उनकी बहादुरी को पूरा सम्मान मिलना चाहिए.

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के करीब तीन महीने से अधिक वक्त के बाद सोमवार (28 जुलाई) को श्रीनगर में तीन आतंकवादियों का सफाया कर दिया गया है. इस बीच पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता विजय नरवाल ने ऑपरेशन महादेव को लेकर अपनी बात रखी है. उन्होंने सुरक्षाबलों के जवानों को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया है और इसे बड़ी सफलता बताया है. उन्होंने कहा कि आतंकियों को खोजकर मारना, ये कोई आसान काम नहीं था.

जवानों को धन्यवाद करता हूं- विनय के पिता

विनय नरवाल के पिता विजय नरवाल ने श्रीनगर में एनकाउंटर को लेकर कहा, ''सबसे पहले मैं भारतीय सेना, पैरामिलिट्री फोर्सेस, जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों को धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने उस ऑपरेशन में हिस्सा लिया. मैं उनकी बहादुरी, शौर्य, उनके अदम्य साहस और सरकार की ओर से दिए गए उनके सपोर्ट को सलाम करता हूं.''

'जान पर खेलकर आतंकियों को मारना आसान काम नहीं था'

पहलगाम हमले में शहीद विनय नरवाल के पिता ने आगे कहा, ''सुरक्षाबलों के जवानों ने जिस शौर्य के साथ अपनी जान पर खेलकर आतंकवादियों को ढूंढकर मारा, ये कोई आसान काम नहीं था, इसलिए उन्हें बारंबार सैल्यूट करता हूं. उनकी बहादुरी को नमन करता हूं, उन्हें इस काम के लिए पूरा सम्मान मिलना चाहिए. जैसा कि पता चला है कि उसमें से एक आतंकवादी हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान शाह पहलगाम आतंकवादी घटना का मास्टरमाइंड रहा है. हमारे जवानों ने उसे भी मार गिराया है. ये बहुत ही शौर्य का परिचय उन्होंने दिया है.''

  • पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमला हुआ था
  • पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की हुई थी मौत
  • भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी पहलगाम आतंकी हमले में हुए थे शहीद
  • पहलगाम आतंकी हमले के बाद 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था

आतंकी हाशिम मूसा को लेकर क्या बोले नरवाल के पिता?

उन्होंने पहलगाम हमले को लेकर आगे कहा, ''मैं तो ये कहूंगा कि कहीं न कहीं इसमें पाकिस्तान और वहां की सेना का हाथ रहा है. पहलगाम हमला उनके द्वारा ही प्रायोजित था. ये मैंने सुना भी है कि हाशिम मूसा जो है, ये वहां कि एक स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप का कमांडो रहा है. इसमें तो कोई दो राय नहीं रही कि ये उनकी ओर से प्रायोजित है. कहीं न कहीं आज बहुत ही अच्छी सफलता मिली है.''

सभी आतंकियों का खात्मा जल्द हो- विजय नरवाल

विजय नरवाल ने ये भी कहा, ''इस तरह के जितने भी आतंकवादी कहीं पर भी हैं, उन सभी का खात्मा ऐसे ही जल्द से जल्द हो. हो सकता है कि तीनों जो मारे गए हैं, वो सभी पहलगाम हमले में शामिल रहे हों. आप और हमें अभी इस बारे में नहीं पता है. वो पहलगाम हमले में शामिल रहे या नहीं लेकिन उनके पास आरडीएक्स, हथियार मिले हैं. उनके पास इस तरह की डिवाइस है जो आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई हैं और वो काफी समय से उस एरिया में एक्टिव थे तो उनका मारा जाना एक बड़ी सफलता है.'' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget