एक्सप्लोरर

हरियाणा के नूंह में राजस्थान बॉर्डर पर बवाल मामले में 5 गिरफ्तार, पुलिस ने लोगों से की ये अपील

Nuh Violence: नूंह पुलिस ने फिरोजपुर झिरका में राजस्थान बॉर्डर पर झगड़े के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. नूंह के हाजीपुर के रहने वाले इन आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में राजस्थान बॉर्डर पर हुए झगड़े के मामले में नूंह पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लुकमान पुत्र इस्लाम, जुबैर पुत्र इस्लाम, उमरदीन पुत्र फजरू, शकरूल्ला खान पुत्र सोहराब और रुस्तम पुत्र कादर खान सभी निवासीगण हाजीपुर, थाना नौगांवा, जिला अलवर (राजस्थान) के रूप में हुई है. इन सभी पर संबंधित धाराओं के तहत थाना सदर फिरोजपुर झिरका में मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों को नियमानुसार कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन अलग-अलग टीमें गठित कर लगातार दबिश दी जा रही है. सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल पर पुलिस बल की दो कंपनियां तैनात हैं.

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार स्थिति पर लगातार नूंह पुलिस द्वारा नजर रखी जा रही है. फिरोजपुर झिरका एसडीएम लक्ष्मी नारायण और डीएसपी अजायब सिंह के नेतृत्व में बुधवार (13 अगस्त) को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया. बैठक में सभी से आपसी भाईचारे को बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई. फिलहाल इलाके में स्थिति पूरी तरह सामान्य है.

सोशल मीडिया पर लगातार रखी जा रही है निगरानी

बाजार, यातायात और अन्य सभी गतिविधियां पहले की तरह सुचारू रूप से चल रही हैं. पुलिस अधीक्षक नूंह ने स्वयं मौके का निरीक्षण कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. नूंह पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि मंगलवार (12 अगस्त) को हरियाणा राजस्थान बॉर्डर पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो युवकों के बीच एक झगड़ा हो गया था. नूंह पुलिस ने इस मामले में त्वरित रूप से संज्ञान लिया और मौके पर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया था.

Input By : लियाक़त अली
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में बारिश का कहर, सड़क और गलियों में भरा पानी, लगा जाम
गुरुग्राम शहर भारी बारिश से नदी में तब्दील, करोड़ों रुपये फिर स्वाहा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget