एक्सप्लोरर

Haryana News: नूंह में 'लव जिहाद' का आरोप, शादी के नाम पर रेप और ब्लैकमेलिंग, जांच में जुटी पुलिस

Nuh News In Hindi: हरियाणा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर रेप, आपत्तिजनक वीडियो से ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन का गंभीर आरोप लगाया है.

हरियाणा के नूंह जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां शहर थाना क्षेत्र में एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर रेप करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत के आधार पर नूंह पुलिस ने मुख्य आरोपी, उसके भाई और पिता के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. अपनी शिकायत में उसने बताया है कि आरोपी युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झूठा वादा किया. इसके बाद आरोपी ने उसकी इच्छा के विरुद्ध उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए.

वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और मारपीट का आरोप

फिरोजपुर झिरका के डीएसपी (DSP) अजायब सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कई गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोपी ने चुपके से महिला का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा. वीडियो का डर दिखाकर आरोपी महिला पर लगातार धर्म परिवर्तन (Conversion) करने का दबाव बना रहा था. शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और डरा-धमका कर उससे पैसे भी ऐंठे. यह पूरा घटनाक्रम पिछले साल सितंबर से लेकर मार्च 2026 के बीच का बताया जा रहा है.

इन धाराओं में दर्ज हुई FIR

मामले की गंभीरता को देखते हुए नूंह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है. डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी युवक, उसके एक भाई और पिता के खिलाफ नामजद एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है. पुलिस ने मामले में 'हरियाणा अवैध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2022' के साथ-साथ 'भारतीय न्याय संहिता' (BNS) की रेप, मारपीट और ब्लैकमेलिंग से जुड़ी सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी
यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget