एक्सप्लोरर

सीएम नायब सिंह सैनी ने शायराना अंदाज में कांग्रेस पर कसा तंज, 'परिंदे की हालत ये क्या हो गई, तलब...'

Nayab Singh Saini Speech: हरियाणा निकाय चुनाव में कांग्रेस को लगे झटकों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तंज कसा है. साथ ही उन्होंने कहा कि 2029 में कांग्रेस विधानसभा में बैठने लायक नहीं बचेगी.

Nayab Singh Saini Speech: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार (13 मार्च) को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए शायराना अंदाज में कहा कि कांग्रेस 2029 के चुनाव में यहां बैठने लायक भी नहीं बचेगी.

उन्होंने बुधवार (12 मार्च) को आए निकाय चुनाव के नतीजों की तरफ इशारा करते हुए कहा, ''एक कहावत है, जल्दी जागना हमेशा अच्छा होता है, चाहे नींद से हो, अहम से हो, वहम से हो..मुझे उम्मीद है कि ये लोग जाग जाएंगे.''

'कांग्रेस को तकलीफ सिर्फ इतनी है कि...'

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, ''इनको तकलीफ सिर्फ इतनी है कि ये लोग पहले से ही पद बांट चुके थे, ये शिक्षा मंत्री बनेंगे, ये स्थानीय निकाय मंत्री बनेंगे. ये हिस्से बांट चुके थे, जिन्होंने हिस्सा बांटा, उनके हिस्से ही कुछ नहीं आया और आगे भी नहीं आएगा.''

इसके बाद सीएम में शेर पढ़े, ''परिंदे की हालत ये क्या हो गई,  तलब आसमां की थी, ज़मीन भी खो गई!'' दरअसल, कांग्रेस को उम्मीद थी कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराएगी और 10 सालों के बाद सरकार में वापसी करेगी. हालांकि पार्टी को बड़ा झटका लगा.

2029 का टारगेट सेट

कांग्रेस के वॉकआउट करने पर नायब सिंह सैनी ने कहा कि ये आज लोग उठके गए हैं,  सुनने की भी क्षमता नहीं है. आने वाले समय में 2029 के चुनाव में ये लोग यहां बैठने लायक भी नहीं रहेंगे. सारा दिन झूठ बोलते हैं, उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. 

मैंने स्थानीय निकाय चुनाव के प्रचार के दौरान कहा था कि हरियाणा की जनता इन्हें जीरो पर आउट करेगी, उन्हें एक भी सीट नहीं मिली. ये इतिहास में पहली बार हुआ है. मुझे शेर याद आ रहा है, ''तुम्हारे पाँव के नीचे कोई ज़मीन नहीं, कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें यक़ीन नहीं.''

सैनी ने कहा, ''बीजेपी नॉन-स्टॉप काम कर रही है और कांग्रेस पर फुल-स्टॉप लग चुका है!''

हरियाणा निकाय चुनाव रिजल्ट
बीजेपी ने बुधवार को नगर निकाय चुनावों में प्रचंड जीत हासिल करते हुए 10 में से 9 महापौर पदों पर कब्जा जमा लिया. एक सीट मानेसर में निर्दलीय उम्मीदवार इंद्रजीत यादव ने जीत दर्ज की. निवर्तमान नगर निगम में सात में बीजेपी के महापौर थे. 

विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद वापसी की उम्मीद कर रही कांग्रेस खाता भी नहीं खोल सकी. सोनीपत और रोहतक में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा. सोनीपत में कांग्रेस के महापौर थे, जबकि रोहतक को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है.

हरियाणा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की हार पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले, 'नुकसान तब होता जब...'

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget