एक्सप्लोरर

हरियाणा का अगला CM कौन? नायब सिंह सैनी बोले, 'उसकी चिंता छोड़िए', अनिल विज ने क्या कहा?

Nayab Singh Saini News: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं और बुधवार (16 अक्टूबर) को हरियाणा बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को भारी बहुमत मिलने के बाद अब सरकार बनाने को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ रही है. सीएम नायब सिंह सैनी ने बताया कि बुधवार (16 अक्टूबर) को हरियाणा बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. उन्होंने सीएम पद को लेकर पूछे गए सवाल पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

हरियाणा में CM पद को लेकर उन्होंने कहा, ''अभी तो विधायक दल का नेता ही नहीं चुना गया. अभी तो हमारे विधायक दल की बैठक है. उसकी चिंता छोड़िए. जो भी विधायक दल का नेता चुना जाएगा उसके बाद मुझसे बात कीजिएगा.'' 

16 अक्टूबर को BJP विधायक दल की बैठक-सैनी

चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत में हरियाणा के सीएम सैनी ने कहा, ''हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी सरकार चुनने के लिए मैं हरियाणा की जनता को धन्यवाद देता हूं. केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं और कल हरियाणा बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. बैठक में विधायक दल का चुनाव किया जाएगा और 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा."

17 अक्टूबर को भव्य शपथग्रहण समारोह- नायब सिंह सैनी

पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों को लेकर हरियाणा की जनता में भारी उत्साह और जोश है. शपथग्रहण समारोह की पूरी तैयारियां की गई हैं. 17 अक्टूबर को भव्य शपथग्रहण समारोह होगा. हमारे NDA के तमाम नेतागण उस शपथग्रण समारोह में शामिल होंगे. बीजेपी के नेतृत्व वाली राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व भी इसमें शामिल होंगे. 

लोगों को पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा- सैनी

उन्होंने आगे कहा, ''देश भर के लोगों को पीएम मोदी की विभिन्न योजनाओं से भारी लाभ मिल रहा है. उन्हें पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा है. महाराष्ट्र और झारखंड में बीजेपी की सरकार बनेगी. झूठ बोलकर कांग्रेस ने लोगों में भ्रम पैदा किया. जनता ने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा करना बंद कर दिया है.''

अनिल विज ने क्या कहा?

बीजेपी नेता अनिल विज ने कहा, ''हरियाणा में शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे. पीएम मोदी भी आ रहे हैं और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी आ रहे हैं. बीजेपी ने राज्य में तीसरी बार सरकार बनाई है. हमारे विधायक दल की बैठक होगी, हमारी लोकतांत्रिक पार्टी है, हमारे पर्यवेक्षक आ रहे हैं और वो सभी से चर्चा करके अपना निर्णय लेंगे.''

ईवीएम को लेकर उठ रहे सवाल पर उन्होंने कहा, ''विपक्ष जब भी हारता है तो ईवीएम का मुद्दा उठाता है और अगर उन्होंने अभी महाराष्ट्र में ईवीएम का मुद्दा उठाना शुरू कर दिया है, तो इसका मतलब है कि उन्होंने वहां हार स्वीकार कर ली है.''

ये भी पढ़ें:

Haryana Cabinet: हरियाणा कैबिनेट में शामिल हो सकती हैं ये 4 महिलाएं, सावित्री जिंदल को मिलेगी जगह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget