एक्सप्लोरर

मॉडल शीतल हत्याकांड में बॉयफ्रेंड सुनील गिरफ्तार, कबूला गुनाह, गाड़ी नहर में गिरने का किया ड्रामा

Model Sheetal Murder Case: मॉडल शीतल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मॉडल के बॉयफ्रेंड सुनील ने इस हत्या को अंजाम दिया था. परिजनों को सुनील पर ही शीतल की हत्या का शक था.

Model Sheetal Murder Case: हरियाणवी मॉडल शीतल उर्फ सिमी चौधरी की हत्या का खुलासा हो गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शीतल के बॉयफ्रेंड सुनील ने ही शीतल की हत्या की थी और पुलिस से बचने के लिए गाड़ी को नहर में फेंक दिया ताकि ये एक्सीडेंट लगे. 

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हरियाणवी मॉडल शीतल की चाकू से हत्या करने की बात को स्वीकार किया. आरोपी ने हत्या कर पुलिस पकड़ से बचने के लिए गाड़ी नहर में गिरने का ड्रामा किया. 

कल कोर्ट में पेशी
प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी. रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने का प्रयास करेगी.

बता दें कि परिजनों ने 15 जून को थाना मतलौडा में शीतल के लापता होने की शिकायत देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. शीतल का शव सोमवार (16 जून) की सुबह सोनीपत के खरखौदा के पास नहर में मिला था.

शूटिंग के लिए गई वापस नहीं लौटी
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया की थाना मतलौडा में 15 जून को पानीपत की सतकरतार कालोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वे 5 भाई बहन हैं. चौथे नंबर की बहन शीतल उसके साथ रहती है, जो हरियाणवी एल्बम में बतौर मॉडल का कार्य करती थी. 14 जून को शीतल अहर गांव में शूटिंग के लिए गई थी, जो वापिस नहीं आई.

शीतल के रूप में हुई थी शव की पहचान
उन्होंने अपने तौर पर तलाश की जिसका कहीं कुछ पता नहीं चला. महिला की शिकायत पर बीएनएस की धारा 127(6) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी थी. एसआई संदीप ने बताया कि सोमवार (16 जून) की सुबह सोनीपत पुलिस को खरखौदा के पास नहर में एक महिला का शव मिला था. शिनाख्त कराने पर शव की पहचान शीतल के रूप में हुई थी.

पुलिस ने शव का पीजीआई खानपुर में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया. साथ ही दर्ज मामले में परिजनों के बयान पर नामजद आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज आरोपी इसराना निवासी सुनील को पार्क अस्पताल के पास से गिरफ्तार कर लिया.

Input By : सुमित भारद्वाज
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget