एक्सप्लोरर

Manmohan Singh Death: नहीं रहे पूर्व PM मनमोहन सिंह, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जताया शोक, 'मन व्यथित है'

Manmohan Singh Death News: पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था.

Manmohan Singh Passes Away: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे. पूर्व प्रधानमंत्री का गुरुवार (26 दिसंबर) को निधन हो गया. तबीयत बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया था. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वो 92 साल के थे और लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे. हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने शोक जताया है.

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''दुनिया के महान् अर्थशास्त्री, भारत में आर्थिक सुधारों के पुरोधा और अपने काम के ज़रिये देश को प्रगति पथ पर आगे बढ़ाकर दुनिया भर में अलग पहचान दिलाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन की खबर से मन व्यथित है.''

उन्होंने आगे कहा, ''उनके जाने से राजनीतिक जगत् को अपूरणीय क्षति हुई है, जो निकटतम भविष्य में भर पाना बेहद मुश्किल है. दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि, परिवारजनों व समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं.

2004 से 2014 तक रहे पीएम

डॉ. मनमोहन सिंह को भारत में बड़े आर्थिक सुधार का जनक माना जाता है. उनकी इस भूमिका की काफी सराहना हुई. उन्होंने 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला था. 2004 के आम चुनाव के बाद 22 मई 2004 को प्रधानमंत्री के रूप के शपथ ली और फिर 22 मई 2009 को दूसरी बार प्रधानमंत्री बने.

डॉ. मनमोहन सिंह सिर्फ देश के प्रधानमंत्री ही नहीं रहे हैं, बल्कि कई अहम पदों पर भी काबिज रहे हैं. मनमोहन सिंह ने 1991 से 1996 तक भारत के वित्त मंत्री के रूप में काम किया जो स्वतंत्र भारत के आर्थिक इतिहास में बेहद ही अहम समय था. 

अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ जन्म

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था. साल 1948 में उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से मैट्रिक की शिक्षा पूरी की. उसके बाद उन्होंने अपनी आगे की शिक्षा ब्रिटेन के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से प्राप्त की. 1971 में वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में काम किया. 1972 में उनकी नियुक्ति वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार के तौर पर हुई.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कई पुरस्कार और सम्मान मिले. 1987 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. उन्हें कैंब्रिज और ऑक्सफोर्ड समेत कई अन्य यूनिवर्सिटी की ओर से मानद उपाधियां भी मिलीं. उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों और सम्मेलनों में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया.  

ये भी पढ़ें:

मशहूर रेडियो जॉकी सिमरन सिंह ने की आत्महत्या, पुलिस ने परिवार को सौंपा शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून की बारिश में डूबा अंबाला, सड़क से स्कूल तक हर तरफ जलभराव; जनजीवन बेहाल
मानसून की बारिश में डूबा अंबाला, सड़क से स्कूल तक हर तरफ जलभराव; जनजीवन बेहाल
Gurugram Encounter: गुरुग्राम में गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटर्स पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल
गुरुग्राम में गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के चार शूटर्स पुलिस मुठभेड़ में ढेर, तीन पुलिसकर्मी भी हुए घायल
Sonipat News: रोहट गांव में PHC की इमारत भरभराकर जमींदोज, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
सोनीपत: रोहट गांव में PHC की इमारत भरभराकर जमींदोज, पूरे इलाके में मचा हड़कंप
Yamunanagar News: हथनीकुंड बैराज पर हाई अलर्ट, 146 करोड़ की 'डायाफ्राम वॉल' बनेगी यमुना के जल तांडव की ढाल
हथनीकुंड बैराज पर हाई अलर्ट, 146 करोड़ की 'डायाफ्राम वॉल' बनेगी यमुना के जल तांडव की ढाल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget