एक्सप्लोरर

India-Pak Match: पहलगाम के शहीद विनय नरवाल के पिता का बड़ा बयान, 'पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ...'

IND vs PAK Asia Cup: भारत-पाक मैच के बाद शहीद नेवी अधिकारी विनय नरवाल के पिता ने टीम इंडिया की जीत को सैनिकों के लिए गर्व बताया. उन्होंने कहा यह जीत पाकिस्तान को सख्त संदेश देने वाली है.

करनाल में भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच के बाद माहौल भावनाओं से भरा रहा. पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए नेवी अधिकारी विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने टीम इंडिया की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कप्तान सूर्य कुमार यादव और पूरी भारतीय टीम ने सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान बढ़ाया है. भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर क्रिकेट मैदान पर भी कड़ा संदेश दिया और इस जीत को जवानों के नाम समर्पित किया.

जीत समर्पित करने पर परिवार ने जताया आभार

राजेश नरवाल ने कहा कि सूर्य कुमार यादव ने पहलगाम हमले के शहीदों को याद कर जो सम्मान दिया, वह प्रेरणादायक है. भारत की जीत केवल खेल तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह देशभक्ति का प्रतीक बनी.

उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाकर साफ संदेश दिया कि आतंकवाद के समर्थन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यह कदम क्रिकेट मैदान से बाहर भी भारत की दृढ़ नीति को दिखाता है.

टीम इंडिया के फैसले पर चर्चा तेज

उन्होंने कहा कि मैच जीतने के बाद खिलाड़ियों का पाकिस्तान टीम से हाथ नहीं मिलाना टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों का सामूहिक निर्णय था. इस निर्णय के पीछे भारतीय सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति संवेदनाएं थीं.

राजेश नरवाल ने कहा कि यह कदम पाकिस्तान को बहुत मजबूत संदेश देता है कि भारत खेल के साथ-साथ अपने राष्ट्रीय गौरव और सुरक्षा को भी प्राथमिकता देता है. उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान को थोड़ी भी लज्जा होती तो वह इस तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से पहले अपनी नीतियों पर पुनर्विचार करता.

सैनिकों के परिवारों के लिए बड़ा मनोबल

इस बयान ने सैनिकों के परिवारों के बीच भी चर्चा बढ़ा दी है. लोग कह रहे हैं कि टीम इंडिया ने पहली बार इतने स्पष्ट रूप से खिलाड़ियों और शहीदों के सम्मान को प्राथमिकता दी है.

उन्होंने कहा कि सूर्य कुमार यादव और पूरी टीम इस सम्मान के हकदार हैं और इस जीत ने सैनिकों के मनोबल को और ऊंचा कर दिया है. उन्होंने कहा कि देश की जनता और खिलाड़ी अगर इसी तरह एकजुट रहेंगे तो पाकिस्तान और आतंकवाद समर्थक ताकतें कभी भारत के हौसले को तोड़ नहीं पाएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget