एक्सप्लोरर

Haryana: करनाल में जेल प्रशासन की अनूठी पहल, पेट्रोल पंप चलाएंगे कैदी

Karnal News: जेल डीजी मोहम्मद अकील ने बताया कि यह पहल कैदियों के जीवन में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू की गई है. उन्होंने कहा कि कैदियों को काम करने का मौका मिलेगा.

हरियाणा के करनाल जिले में जेल प्रशासन ने कैदियों के सुधार और पुनर्वास के उद्देश्य से नई पहल की शुरुआत की है. जेल विभाग की ओर से एक पेट्रोल पंप खोला गया है, जिसे जेल के कैदी और बंदी चलाएंगे. रविवार (13 जुलाई) को हरियाणा के जेल महानिदेशक (डीजी) मोहम्मद अकील ने पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया.

जेल डीजी मोहम्मद अकील ने बताया कि यह पहल कैदियों के जीवन में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू की गई है. उन्होंने कहा, "कैदियों को काम करने का मौका मिलेगा, जिससे उनमें सुधार होगा. काम में व्यस्त रहने से जेल में अनुशासन बना रहता है और आपसी झगड़े भी नहीं होते. साथ ही उन्हें इस कार्य के बदले मेहनताना भी मिलेगा."

पुलिस अधिकारी ने कहा, "पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल के साथ आने वाले समय में सीएनजी और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग की भी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इस पूरी परियोजना में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है."

कई जिलों में शुरू हुए पंप
डीजीपी मोहम्मद अकील ने बताया कि कुरुक्षेत्र में पंप सफलतापूर्वक चल रहा है. अंबाला, यमुनानगर और हिसार में भी इस तरह के पंप शुरू किए जा चुके हैं. आगामी समय में फरीदाबाद, नूंह और सिरसा में भी इस मॉडल को लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इन पेट्रोल पंपों पर तेल की गुणवत्ता की पूरी जिम्मेदारी वे स्वयं लेते हैं. उन्होंने विश्वास दिलाया कि यहां तेल की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. ग्राहक निश्चिंत होकर पेट्रोल भरवा सकते हैं, उनकी गाड़ी अच्छे से चलेगी.

24 घंटे चालू रहेगा पंप
जेल महानिदेशक के मुताबिक, यह पंप 24 घंटे चालू रहेगा. रात के समय अतिरिक्त स्टाफ तैनात रहेगा. इस पेट्रोल पंप से होने वाला मुनाफा सीधा सरकार के खाते में जाएगा. डीजीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार की तरफ से किसी भी प्रकार के फंड की कमी नहीं है, चाहे वह नए जिलों में ऐसी सुविधाएं शुरू करने की बात हो या फिर कैदियों की जरूरतों की पूर्ति. उन्होंने कहा कि कैदियों के जीवन सुधार के लिए जेल में और भी कई तरह के काम चल रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
'जो जमीन पर...', ट्रंप ने भारत की चुनावी व्यवस्था को सराहा तो बोलीं कुमारी सैलजा
BJP की नई टीम का हिस्सा बने अरुण यादव से जुड़ा है यह विवाद, खूब रहा चर्चा में
BJP की नई टीम का हिस्सा बने अरुण यादव से जुड़ा है यह विवाद, खूब रहा चर्चा में
हरियाणा कांग्रेस में महिला नेताओं की लड़ाई? अल्का लांबा पर गंभीर आरोप
हरियाणा कांग्रेस में महिला नेताओं की लड़ाई? अल्का लांबा पर गंभीर आरोप
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget