एक्सप्लोरर

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में ट्रेन में महिला से गैंगरेप, रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

Panipat Gang Rape Case: हरियाणा के पानीपत में एक 35 वर्षीय महिला के साथ कथित सामूहिक रेप के मामले में रेलवे कर्मचारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

हरियाणा के पानीपत की 35 वर्षीय एक महिला के साथ खड़ी ट्रेन के खाली डिब्बे में कथित रूप से सामूहिक रेप करने को लेकर एक रेलवे कर्मचारी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने शनिवार (12 जुलाई) को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान कुरुक्षेत्र स्टेशन पर रेलवे तकनीशियन भजन और कुरुक्षेत्र निवासी शिवम के रूप में हुई है. शिवम के खिलाफ चोरी के तीन मामले दर्ज हैं. जीआरपी अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद पता चला है कि महिला के साथ कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर दो आरोपियों ने कथित तौर पर रेप किया था. इससे पहले कहा गया था कि अपराध पानीपत रेलवे स्टेशन पर किया गया था.

'आरोपियों से की जाएगी पूछताछ'
पानीपत जीआरपी के थाना प्रभारी (एसएचओ) राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करके मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है. उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जाएगी ताकि पता लगाया जा सके कि क्या इस घटना में और भी लोग शामिल थे.

24 जून को अपने घर से निकलने के बाद  हो गई थी लापता
अधिकारी ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है. महिला के पति ने 26 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 24 जून को पानीपत में अपने घर से निकलने के बाद लापता हो गई थी.

रोहतक के एक अस्पताल में चल रहा है इलाज
कथित तौर पर रेप के बाद ट्रेन के ऊपर से गुजरने के कारण महिला का एक पैर कट गया था और उसका रोहतक के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने पहले कहा था कि महिला ने उन्हें बताया था कि 24 जून की रात वह पास के रेलवे स्टेशन पर बैठी थी, तभी एक व्यक्ति उसके पास आया, जिसने दावा किया कि उसे उसके पति ने भेजा है.

उसने बताया था कि वह आदमी उसे एक खड़ी ट्रेन के खाली डिब्बे में ले गया और उसके साथ रेप किया. किला थाने के प्रभारी श्रीनिवास ने पहले कहा था, ‘‘बाद में, दो और लोग उसके साथ आ गए और उन्होंने भी उसके साथ रेप किया.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP सांसद राव इंद्रजीत सिंह के गंभीर आरोप, अब कांग्रेस ने घेरा
BJP सांसद राव इंद्रजीत सिंह के गंभीर आरोप, अब कांग्रेस ने घेरा
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget