एक्सप्लोरर

Haryana: रेखा गुप्ता के CM बनने के लिए 22 दिनों से अपना शरीर तपा रहा जींद का युवक, 24 घंटे खड़े होकर की प्रार्थना

Haryana News: जींद जिले में रेखा गुप्ता के पुश्तैनी गांव में उनकी जीत और बाद में उनके मुख्यमंत्री बनने के लिए पिछले 22 दिनों से 24 घंटे खड़े होकर एक युवक लगातार पूजा-अर्चना कर रहा है.

Haryana News: हरियाणा के जींद जिले के एक गांव में 24 वर्षीय युवक दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रेखा गुप्ता की जीत और बाद में उनके मुख्यमंत्री बनने के लिए पिछले 22 दिनों से 24 घंटे खड़े होकर लगातार पूजा-अर्चना कर रहा है. गांव के निवासियों ने यह दावा किया है. नंदगढ़ गांव के ग्रामीणों ने कहा कि भगवान ने प्रवीण की प्रार्थना सुन ली और रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री बना दिया गया.

वहीं प्रवीण ने गुरुवार को कहा कि वह अगले 19 दिनों तक अपना तप जारी रखेगा और इसके समापन के मौके पर गांव में जागरण (धार्मिक आयोजन) कराया जाएगा. छात्र जीवन से राजनीति में कदम रखने वाली और पहली बार की विधायक रेखा गुप्ता ने गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.

जुलाना में रेखा गुप्ता का पुश्तैनी गांव 
बता दें हरियाणा में जींद के जुलाना क्षेत्र का नंदगढ़ गांव रेखा गुप्ता का पुश्तैनी गांव है. रेखा के मुख्यमंत्री बनने के बाद नंदगढ़ गांव में उत्सव का माहौल है और लोग एक-दूसरे को मिठाइयां खिला रहे हैं. गांव में प्रवीण पिछले 22 दिनों से एक मंदिर में खड़े होकर प्रार्थना और ध्यान लगाए हुए हैं. नंदगढ़ के पूर्व सरपंच हरिओम शर्मा ने गुरुवार को बताया कि प्रवीण न तो बैठता है और न ही लेटता है.

उन्होंने कहा कि वह बमुश्किल कुछ खाता है और बीच-बीच में शौच के लिए जाता है. वह 24 घंटे खड़ा रहता है और उसके पैर और पंजे भी सूज गए हैं. हरिओम शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने जब शालीमार बाग से रेखा गुप्ता को उम्मीदवार बनाया था तो प्रवीण ने प्रण लिया था कि वह लगातार प्रार्थना और ध्यान करेंगे जिससे रेखा चुनाव जीत जाएं.

अगले 19 दिनों तक जारी रहेगी प्रार्थना
उन्होंने बताया कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जब गुप्ता का नाम मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवारों की चर्चा में आया तो प्रवीण लगातार प्रार्थना करते रहे कि वह मुख्यमंत्री बनें. पूर्व सरपंच ने कहा कि अब प्रवीण अगले 19 दिनों तक इसी तरह प्रार्थना करते रहेंगे और ईश्वर को धन्यवाद देंगे क्योंकि उनकी प्रार्थनाएं स्वीकार हो गईं.

प्रवीण ने बताया कि वह पिछले 22 दिनों से खड़े होकर ध्यान कर रहे थे और प्रार्थना कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मेरी प्रार्थनाएं स्वीकार हो गई हैं. उन्होंने कहा कि वह 41 दिन पूरे होने तक खड़े रहेंगे. पूर्व सरपंच शर्मा ने कहा कि रेखा गुप्ता का परिवार 1976 में दिल्ली आ गया था. उस समय वह सिर्फ दो साल की थीं. उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता के पिता जय भगवान जींद के जुलाना के एक बैंक के प्रबंधक थे और बाद में वह दिल्ली चले गए.

कभी-कभी गांव आती थीं रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता के दादा मनी राम की गांव में एक दुकान थी. हरिओम शर्मा ने बताया कि उनके परिवार ने गांव में एक शिव मंदिर का निर्माण कराया था. उन्होंने बताया कि रेखा गुप्ता कभी-कभी गांव आती थीं. उनके चाचा सुशील कुमार ज्यादातर गांव में ही रहते थे. उन्होंने कहा कि हमारे गांव से कोई भी विधायक नहीं बन पाया. हम बीजेपी को भी धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने उन पर विश्वास जताया और उन्हें मुख्यमंत्री बनाया.

ये भी पढ़ें- पिता बैंक मैनेजर, दादा आढ़ती... हरियाणा के जींद से आती हैं दिल्ली की अगली CM रेखा गुप्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा कांग्रेस में महिला नेताओं की लड़ाई? अल्का लांबा पर गंभीर आरोप
हरियाणा कांग्रेस में महिला नेताओं की लड़ाई? अल्का लांबा पर गंभीर आरोप
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget