एक्सप्लोरर

Haryana: IPS अधिकारी पर महिला पुलिसकर्मियों से यौन उत्पीड़न का आरोप, विनेश फोगाट बोलीं- ‘बेटियों के…’

Haryana News: हरियाणा में सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिला पुलिसकर्मियों ने एक आईपीएस अधिकारी पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. इसको लेकर जांच जारी है.

Haryana Latest News: हरियाणा पुलिस ने रविवार को कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पत्र सामने आने के बाद जांच शुरू की है, जिसमें एक आईपीएस अधिकारी पर कुछ महिला पुलिसकर्मियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है. हिसार रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एम रवि किरण ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. एडीजीपी ने बताया कि जिस आईपीएस अधिकारी पर आरोप लगे हैं, उन्होंने खुद मामले की गहन जांच करने का अनुरोध किया है. 

फतेहाबाद की पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी को मामले की जांच करने और विभाग को रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है. बता दें कि मुख्यमंत्री के नाम और सात महिला पुलिसकर्मियों की ओर से हस्ताक्षरित कथित पत्र शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें हरियाणा के एक जिले में तैनात एक आईपीएस अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं.

महिला आयोग ने भी मामले में लिया संज्ञान
वहीं पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि पूरे मामले में जिले की दो महिला पुलिसकर्मी भी आईपीएस अधिकारी के साथ मिली हुई हैं. इस बीच, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने रविवार को कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पूरे मामले की जांच करने के लिए पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि जिस आईपीएस अधिकारी पर आरोप लगाए गए उन्हें महिला आयोग की ओर से भी तलब किया जाएगा. इसके साथ ही महिला आयोग पीड़ित महिला पुलिसकर्मियों से मामले में आगे जानकारी देने का भी आग्रह करता है.

‘बेटियों के रक्षक ही उनके भक्षक हो गये’
मामले पर कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "जैसे पहलवान बेटियों के रक्षक ही उनके भक्षक हो गए थे, वहीं इस बार हरियाणा की बेटियों के साथ हरियाणा पुलिस में हो रहा है. मुझे कम ही उम्मीद है कि हरियाणा या केंद्र सरकार इन हरियाणा पुलिस की महिलाओं के साथ न्याय करेगी. इनकी आवाज को या तो दबा चुके होंगे अब तक, या दबाया जा रहा होगा रोज, सारा पुलिस, राजनीतिक, दलाल तंत्र आपके परिवार और आपको तोड़ देता है और मजबूर करता है अन्याय के साथ समझौता करने को. लेकिन, जिस तरह समाज के हर वर्ग ने हमारा साथ दिया था, हम और सारा समाज भी इनके साथ हैं. दोषियों को सजा मिलनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: 'चार बार के बाद फोन नहीं उठाया', हरियाणा में AAP-कांग्रेस गठबंधन न होने पर क्या बोले संजय सिंह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget