एक्सप्लोरर

Om Prakash Chautala Funeral: अंतिम दर्शन के लिए रखा गया चौटाला का पार्थिव शरीर, दोपहर बाद होगा अंतिम संस्कार 

Om Prakash Chautala Last Rites: हरियाणा सरकार ने पूर्व सीएम ओपी चौटाला के निधन पर राज्य भर में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. इस दौरान प्रदेश में कोई सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम नहीं मनाए जाएंगे.

Om Prakash Chautala Latest News: हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला का शुक्रवार (20 दिसंबर 2024) को निधन हो गया. उन्होंने 89 साल की उम्र में गुरुग्राम स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. आज उनका अंतिम होगा. आज अपराह्न 3 बजे के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. हरियाणा और पंजाब के कई दिग्गज नेताओं के पहुंचने की संभावना है. सिरसा में उनके पैतृक गांव चौटाला में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी समेत तमाम नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे.

2 बजे तक दर्शन के लिए रखा गया पार्थिव शरीर 

इससे पहले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का निधन होने के बाद उनके पार्थिव शरीर तेजा खेड़ा लाया गया. शनिवार सुबह 8 बजे बजे से दोपहर 2 बजे तक उनके पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए रखा जाएगा. ओम प्रकाश चौटाला के भतीजे और INLD नेता आदित्य चौटाला ने कहा, "उनका पार्थिव शरीर फार्महाउस पर लाया गया है. शनिवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उनका पार्थिव शरीर लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा."

3 दिन का राजकीय शोक 

हरियाणा सरकार की ओर से कहा गया है कि पूर्व सीएम ओपी चौटाला के निधन पर राज्य भर में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है. 20 से 22 दिसंबर तक 3 दिन का राजकीय शोक और 21 दिसंबर को प्रदेश में एक दिन की रहेगी छुट्टी. इस दौरान प्रदेश में कोई सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम नहीं मनाए जाएंगे. 21 दिसंबर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा. 

देवीलाल के सियासी विरासत को बढ़ाया आगे 

अपने पिता चौधरी देवीलाल के बेटे ओम प्रकाश चौटाला 1989 में पहली बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने. उनका पहला कार्यकाल लगभग 6 महीने का रहा. 2 दिसंबर 1989 से 22 मई 1990 तक मुख्यमंत्री रहने के बाद उन्होंने 1991 में लोकसभा चुनाव भी लड़ा. लोकसभा चुनाव में उन्हें कामयाबी नहीं मिली. हरियाणा विधानसभा चुनाव 1999 में जीत हासिल कर बीजेपी की मदद से ओम प्रकाश चौटाला ने एक बार फिर सीएम बने. वह 1999 से 2005 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे. उन्होंने अपने पिता की विरासत संभाली और अपने कार्यकाल के दौरान 36 विरादरी के लोगों की लोकलाज को बनाए रखने पर सबसे ज्यादा जोर दिया.

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल अस्पताल जाने को तैयार नहीं, जारी रखेंगे आमरण अनशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल
यमुनानगर में भरभराकर गिरा 250 साल पुराना राजा जी महल का हिस्सा, 2 घायल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget