एक्सप्लोरर

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने तय की नामांकन तारीख, जानें- उचाना से कब भर रहे हैं पर्चा?

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का कहना है कि वह अपने विरोधियों को इस विधानसभा चुनाव के जरिए जवाब देने जा रहे हैं.

Haryana News: जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) 5 सितंबर यानी कल नामांकन दाखिल करेंगे. इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है. चौटाला ने कहा कि वह इस चुनाव में विरोधियों का भ्रम तोड़ देंगे.

दुष्यंत चौटाला गुरुवार 5 सितंबर को सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल करेंगे. वह हरियाणा की उचाना सीट से नामांकन दाखिल करेंगे. दुष्यंत ने कहा, ''विरोधियों का भ्रम तोड़ने आ रहा हूं. अपने के आशीर्वाद से नामांकन भरने जा रहा हूं."

बता दें कि दुष्यंत चौटाला ने आजाद समाज पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है जिसके तहत चंद्रशेखर आजाद की पार्टी 20 और जेजेपी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. 

हाल ही में आज तक से बातचीत में दुष्यंत चौटाला ने सीएम नायब सिंह सैनी और इनेलो को जवाब देते हुए कहा था, ''नायब सैनी जी और इनेलो को कह देता हूं कि पहले से भी ज्यादा ठाड्डा हूं और मजबूती से चुनाव लड़ूंगा.'' बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि, ''आज उन्हें जेजेपी से उधार लेने पड़ रहे हैं और वे हार की तरफ जा रहे हैं. जनता कुछ दिनों में इन्हें जवाब देगी.''

नायब सैनी की हालत कटी पतंग जैसी- दुष्यंत
नायब सिंह सैनी ने कहा था कि दुष्यंत चाहें तो एक-दो सीट ले लें. इस पर दुष्यंत ने कहा, '' सैनी साहब खुद तो जीत लें. खुद की सीट तो जीत लें. सैनी साहब का ये तो तय नहीं है कि करनाल से लड़ेंगे या नारायणगढ़ से लड़ेंगे. उनकी हालत कटी पतंग की तरह है. वह सुरक्षित सीट ढूंढ रहे हैं वह सीएम हैं और बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं. उनमें इतना आत्मविश्वास नहीं है कि कह सकें किवह करनाल से लड़ेंगे. वह नामांकन भरने की तारीख तय करें.''

कांग्रेस में टिकट बंटने पर होगा बिखराव- दुष्यंत
वहीं, प्रत्याशियों का नाम घोषित ना करने पर दुष्यंत ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों पर हमला किया. उन्होंने कहा, "अभी तक प्रत्याशी तय नहीं हुए हैं. तारीख पर तारीख दी जा रही है.  कांग्रेस की वर्किंग कमिटी की बैठक होगी. अभी तो टिकट बंटेगा, फिर बिखराव होगा. कांग्रेस पार्टी के अंदर और बीजेपी के अंदर मुख्मयमंत्री कौन बनेगा यह सब हरियाणा में नहीं बल्कि दिल्ली में तय होता है.''

य़े भी पढे़ं- कितनी कठिन है बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट की चुनावी राह? समझें दोनों की संभावित सीटों का समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक पर गुरुग्राम में कांग्रेस का हल्ला बोल, मिनी सचिवालय को घेरने पर पुलिस ने रोका
NEET पेपर लीक पर गुरुग्राम में कांग्रेस का हल्ला बोल, मिनी सचिवालय को घेरने पर पुलिस ने रोका
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
हरियाणा में कांग्रेस का प्रदर्शन, BJP कार्यालय के घेराव की कोशिश; हिरासत में कई कार्यकर्ता
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
Gurugram News: गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget