एक्सप्लोरर

किसी के पास हमर तो कोई BMW का मालिक, हरियाणा के राजनीतिक घरानों के प्रत्याशियों में कौन सबसे अमीर?

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव में राजनीतिक घराने से कई युवा चुनाव लड़ रहे हैं. इन युवा चेहरों के पास करोड़ों की संपत्ति होने का खुलासा हलफनामे से हुआ है.

Haryana News: हरियाणा में राजनीतिक परिवार के प्रत्याशी करोड़ों रुपये के मालिक हैं. किसी के पास महंगी गाड़ियां हैं तो किसी के पास करोड़ों के आभूषण हैं. इनमें सबसे अमीर हैं पूर्व डिप्टी सीएम और जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) जिनके पास 122.48 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक दुष्यंत ने अपनी आय का साधन कृषि, वेतन और व्यवसाय बताया है. दुष्यंत के पास एक टोयोटा फॉर्च्युनर है. दुष्यंत और उनकी पत्नी के पास 4.14 करोड़ रुपये का सोना और 2.63 करोड़ के हीरे के जेवर हैं. दुष्यंत के भाई दिग्विजय और उनकी पत्नी के पास कुल 102.17 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है. दिग्विजय डाबवाली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उनके पास रेंज रोवर गाड़ी है जबिक 3.4 करोड़ रुपये के सोने और 1.96 करोड़ रुपये के हीरे के आभूषण हैं. उन्होंने भी अपनी कमाई का साधन कृषि, वेतन और व्यवसाय को बताया है.

चौटाला परिवार के एक और बेटे के पास इतनी संपत्ति
उधर, इनेलो नेता अभय चौटाला के बेटे और दुष्यंत के चचेरे भाई अर्जुन चौटाला जो कि राइना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने 45.98 करोड़ की संपत्ति का खुलासा किया है. अपनी कमाई का स्रोत उन्होंने कृषि और व्यवसाय को बताया है. उनके पास एक हमर गाड़ी है. पति-पत्नी दोनों के पास 2 करोड़ का सोना और 3.9 करोड़ का हीरा है. 

बंसीलाल की पोती के पास इतनी संपत्ति
वहीं, कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आईं पूर्व सीएम बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी की बात करें तो उनके पास बीएमडब्ल्यू और मिनी कूपर कार है. श्रुति और उनके पति के पास 10.9 करोड़ रुपये के सोने, हीरे और अन्य कीमती स्टोन के जेवर हैं. श्रुति ने 104 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति घोषित की है. 

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला के बेटे कैथल से चुनाव लड़ रहे हैं. आदित्य सुरजेवाला ने 20.09 करोड़ की संपत्ति घोषित की है. आदित्य और उनकी पत्नी के पास 91.25 लाख रुपये का सोना है.

भजनलाल के बेटे और पोते के पास भी करोड़ों की संपत्ति
उधर, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती के ने 68.26 करोड़ की संपत्ति की घोषणा की है. वह अटेली से बीजेपी प्रत्याशी हैं. वहीं, भजनलाल के बेटे कांग्रेस प्रत्याशी चंदर मोहन ने 80.47 करोड़ की संपत्ति घोषित की है तो वहीं भजनलाल के पोते भव्या बिश्नोई ने 6.96 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है.

ये भी पढे़ं- Haryana Election: बादली से BSP-INLD के उम्मीदवार महेंद्र सिंह ने वापस लिया नामांकन, दो दिन से थे लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् पर कांग्रेस नेताओं को अनिल विज ने घेरा, लगाया ये आरोप
वंदे मातरम् पर कांग्रेस नेताओं को अनिल विज ने घेरा, लगाया ये आरोप
नूंह: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के लिए खड़ी रहीं छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, 12 छात्रा बेहोश
नूंह: राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के लिए खड़ी रहीं छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, 12 छात्रा बेहोश
सोनीपत: CM नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में AC फेल, SDE सस्पेंड, FIR दर्ज
सोनीपत: CM नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में AC फेल, SDE सस्पेंड, FIR दर्ज
BJP सांसद राव इंद्रजीत सिंह के गंभीर आरोप, अब कांग्रेस ने घेरा
BJP सांसद राव इंद्रजीत सिंह के गंभीर आरोप, अब कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget