एक्सप्लोरर

Haryana Election: बादली से BSP-INLD के उम्मीदवार महेंद्र सिंह ने वापस लिया नामांकन, दो दिन से थे लापता

Haryana Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. इस बीच बादली सीट से बीएसपी-आईएनएलडी के संयुक्त उम्मीदवार महेंद्र सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी दांव पेंच जारी है. इस बीच दो दिनों तक लापता रहने के बाद बादली विधानसभा सीट से बीएसपी-आईएनएलडी के संयुक्त उम्मीदवार महेंद्र सिंह ने सोमवार (16 सितंबर) को अपना नामांकन वापस ले लिया. उन्होंने चुपचाप कागजात लौटा दिये. 

जानकारी के मुताबिक वो मीडिया से बचते दिखा और उन्होंने पत्रकारों से कोई बातचीत नहीं की. बीएसपी के कुछ कार्यकर्ताओं में रोष भी दिखा. इस दौरान पुलिस भी मौजूद थी. महेंद्र सिंह की ओर से अपना नामांकन वापस लेने की वजह का अभी पता नहीं चला है.

अचानक SDM ऑफिस पहुंचकर नामांकन लिया वापस

जानकारी के मुताबिक BSP और INLD के ज्वाइंट कैंडिडेट महेंद्र सिंह ने अचानक अपने कुछ समर्थकों के साथ एसडीएम ऑफिस पहुंचे और अपना नामांकन वापस ले लिया. बताया जा रहा है कि वो इससे पहले रविवार की दोपहर से लापता हो गए थे. इस बारे में बीएसपी कार्यकर्ताओं ने सोमवार की सुबह निर्वाचन अधिकारी से शिकायत भी की.

INLD से गठबंधन में BSP के खाते में थी बादली सीट

हरियाणा में विधानसभा का चुनाव इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और बीएसपी साथ मिलकर लड़ रही है. गठबंधन के तहत सीट शेयरिंग फॉर्मूले के मुताबिक बादली विधानसभा सीट बीएसपी के खाते में गई थी, जहां पार्टी ने महेंद्र सिंह पर भरोसा करते हुए उन्हें अपना उम्मीदवार घोषित किया था. उनके अचानक नामांकन वापस लेने से यहां चुनावी जंग बेहद ही रोचक हो सकता है.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए सोमवार (16) सितंबर को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख है. अब तक कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया है. प्रदेश में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव को लेकर वोटिंग होने जा रही है, जबकि 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी.

ये भी पढ़ें:

Haryana: सोनीपत के बागी को मनाने में कामयाब रहे CM सैनी, वापस लिया नामांकन, टिकट कटने पर निकले थे आंसू

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
पलवल में 5 किमी लंबे तिरंगे के साथ निकाली गई यात्रा, मंत्री गौरव गौतम बोले- 'वर्ल्ड रिकॉर्ड...'
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
विदेश में बैठे गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, बॉलीवुड-बिल्डरों से मांगते थे फिरोती
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget