एक्सप्लोरर

हरियाणा में चुनाव प्रचार खत्म, 5 अक्टूबर को वोटिंग, 8 अक्टूबर को abp न्यूज़ पर सबसे तेज नतीजे

Haryana Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान 5 अक्टूबर को कराया जाएगा जिसके लिए प्रचार का शोर आज शाम थम गया. सभी पार्टियों ने आखिरी दिन तक पूरा जोर लगाया.

Haryana Election 2024: हरियाणा में चुनाव प्रचार आज शाम 6 बजे समाप्त हो गया. आखिरी दिन तक सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार में जोर लगाया और राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने रैलियों में हिस्सा लिया. हरियाणा में 5 अक्टूबर को सभी 90 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा. 8 अक्टूबर को सबसे तेज नतीजों के लिए abp न्यूज के साथ जुड़े रहें. 

हरियाणा में बीजेपी हैट्रिक बनाने के लिए चुनाव मैदान में उतरी है तो दो चुनाव से सत्ता से दूर कांग्रेस को वापसी की उम्मीद है. वहीं, चुनाव में कुछ क्षेत्रीय पार्टियां जैसे कि जेजेपी, एएसपी, बसपा, आईएनएलडी मैदान में हो तो वहीं दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी भी जोर आजमा रही है.

इन नेताओं की साख दांव पर
राज्य में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या दो करोड़ से अधिक है. हरियाणा में चुनाव के लिए 20,629 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं. इस चुनाव में 1031 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें 101 महिलाएं हैं. मुख्य चेहरों में सीएम नायब सिंह सैनी (लाडवा), भूपेंद्र सिंह हुड्डा (गढ़ी सांपला-किलोई), अभय  सिंह चौटाला (एलनाबाद), दुष्यंत चौटाला (उचाना), अनिल विज (अंबाला कैट), ओपी धनखड़ (बादला), अनुराग ढंढा (कलायात) और विनेश फोगाट (जुलाना) हैं. 2019 के चुनाव में बीजेपी 40 सीटें जीती थीं जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही थी और उसे 31 सीटें मिली थीं.

आखिरी दिन बीजेपी और कांग्रेस की तरफ से इन्होंने किया प्रचार
बीजेपी ने डबल इंजन सरकार के काम और प्रदर्शन के आधार पर वोट मांगा तो वहीं कांग्रेस पर आरक्षण, भ्रष्टाचार, तुष्टिकऱण और परिवारवाद पर हमलावर रही. जबकि महिला, युवा, किसान और गरीबों का कल्याण दोनों राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्र में शामिल रहा है. कैम्पेन के आखिरी दिन राहुल गांधी और भूपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस के लिए प्रचार किया तो बीजेपी की ओर से योगी आदित्यनाथ और नायब सिंह सैनी रैलियों में नजर आए. जेजेपी के दुष्यंत चौटाला और आईएनएलडी के अभय सिंह चौटाला जैसे चेहरे भी आखिरी दिन प्रचार करते दिखे. बीजेपी की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी ने कुल चार रैलियां हरियाणा में कीं.

इन मुद्दों के साथ चुनाव में उतरी पार्टियां
बीजेपी के नेताओं ने लोगों से अपील की कि वे कांग्रेस के झूठ से बचकर रहे क्योंकि उन्होंने हिमाचल, तेलंगाना और कर्नाटक में जनता से किए वादे पूरे नहीं किए हैं. वहीं, राहुल गांधी ने अपनी रैलियों में पिछले साल नूंह हुई हिंसा का मुद्दा उठाया और पीएम मोदी सरकार पर संविधान पर हमला करने का आरोप लगाया. और बेरोजगारी, अग्निवीर और किसानों के मुद्दे को भी उठाया. उधर, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी हरियाणा में कैम्पेन किया. उन्होंने बीजेपी पर उन्हें जेल भेजने और काम रोकने का आरोप लगाया. उन्होंने यह दावा भी किया कि हरियाणा में किसी की सरकार उनकी पार्टी के सहयोग के बिना नहीं बनेगी. 

चुनावी वादे
कांग्रेस ने जनता को सात गारंटियां दी हैं. इनमें एमएसपी और महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपये आर्थिक मदद देना भी शामिल है. वहीं, बीजेपी ने महिलाओं को 2100 रुपये मासिक आर्थिक मदद, दो लाख युवाओं को रोजगार और अग्निवीर को सरकारी नौकरी जैसी गारंटियां दी हैं. 

ये भी पढ़ें-  हरियाणा में 2 दिन बंद रहेंगे स्कूल, इस वजह से शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैथल मंडी में बारिश का कहर, भीगा धान अंकुरित; किसान परेशान
कैथल मंडी में बारिश का कहर, भीगा धान अंकुरित; किसान परेशान
पानीपत में तेज रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला
पानीपत में तेज रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला
सोनीपत: गोशाला में पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, हुई मौत
सोनीपत: गोशाला में पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, हुई मौत
नूंह: गौ-तस्कर के एनकाउंटर पर हंगामा, अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार
नूंह: गौ-तस्कर के एनकाउंटर पर हंगामा, अंतिम संस्कार से परिजनों का इनकार

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget