एक्सप्लोरर

हरियाणा में कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल! विधानसभा में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस! ये है पूरा मामला

Haryana Assembly: हरियाणा विधानसभा में कानून-व्यवस्था को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने आ गईं. कांग्रेस ने अपराध बढ़ने के आरोप लगाए, जबकि सीएम सैनी ने आंकड़ों से दावे खारिज किए.

हरियाणा विधानसभा में मंगलवार (26 अगस्त) को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर तीखी बहस देखने को मिली. विपक्षी कांग्रेस ने राज्य में अपराधों की बढ़ती घटनाओं के लिए बीजेपी सरकार को कठघरे में खड़ा किया, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आंकड़ों के सहारे इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अपराधों में कमी आई है. 

कांग्रेस का आरोप था कि राज्य में हत्या, बलात्कार, रंगदारी और फिरौती जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. इसके अलावा उन्होंने अपराधियों द्वारा अपराध को जेल से ही संचालन करने का आरोप लगाया है, जिससे लोग भय के साये में जी रहे हैं.

अपराध बढ़ा, लोग डर के साये में- कांग्रेस

कांग्रेस विधायकों ने कहा कि NCRB (राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) के अनुसार हरियाणा में अपराध दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है. पीटीआई के अनुसार, पार्टी नेता गीता भुक्कल ने कहा, “महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध में हरियाणा आगे है. अपराधी जेलों से रंगदारी वसूल रहे हैं और आम लोग डरे हुए हैं.” 

उन्होंने कुरुक्षेत्र में ठेकेदार की हत्या, कांग्रेस की नेता हिमानी नरवाल की हत्या और आईएनएलडी प्रमुख अभय सिंह चौटाला को हालिया धमकी जैसी घटनाओं का जिक्र किया. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “पहले अपराध दर प्रति लाख आबादी 16.2% थी, जो अब 31.8% हो गई है.” वहीं बीबी बत्रा ने आरोप लगाया कि हरियाणा हत्या में देश में तीसरे, बलात्कार में तीसरे और महिला अपराधों में पहले स्थान पर है.

अपराध घटे, ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ लागू- BJP

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस के आरोपों को नकारते हुए कहा कि उनकी सरकार ने कानून-व्यवस्था को शीर्ष प्राथमिकता दी है. उन्होंने कहा, “हमारी सरकार में अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है. पुलिस को पूरी छूट दी गई है, FIR दर्ज करने में कोई बाधा नहीं है और चार्जशीट समय पर दाखिल की जा रही है.”

सैनी के मुताबिक, 2014 से 2024 के बीच हत्या में 12.75%, डकैती में 49.41%, लूट में 10.52% और दंगों में 20.78% की कमी आई है, जबकि आबादी में 13.76% की वृद्धि हुई. इसके विपरीत, 2004-2014 में कांग्रेस शासनकाल के दौरान इन अपराधों में भारी बढ़ोतरी हुई थी. उन्होंने कहा, “2004 में रेप के 386 मामले थे, जो 2014 में 1,174 हो गए. कांग्रेस ने तब सिर्फ एक महिला थाने की स्थापना की.”

विधानसभा में हंगामा, वॉकआउट और तीखी बयानबाजी

बहस के दौरान हुड्डा ने कहा कि विपक्ष को अपमानित किया जा रहा है और इसके विरोध में कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया. इस पर सैनी ने तंज कसा, “वे सच नहीं सुन सकते.”

कृष्ण कुमार बेदी ने विपक्ष पर पुलिस का मनोबल गिराने का आरोप लगाया, जबकि अशोक अरोड़ा ने कहा कि कानून-व्यवस्था का मुद्दा सभी के लिए चिंता का विषय है और उन्होंने भिवानी शिक्षिका मौत मामले की सीबीआई जांच का हवाला दिया.

आईएनएलडी के अर्जुन चौटाला ने कहा, “आंकड़े मायने नहीं रखते अगर हम नागरिकों को सुरक्षा का अहसास नहीं दिला सकते. जब अपराधी बेखौफ होकर वारदात करते हैं, तो यह सीधा कानून को चुनौती है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी
हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट जारी
यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget