एक्सप्लोरर

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों में नहीं होगा कोई बदलाव, 1 अक्टूबर को ही होगी वोटिंग

Haryana Assembly Elections Date: चुनाव आयोग ने हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए 1 अक्टूबर की तारीख तय की थी. वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी.

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों में कोई बदलाव नहीं होगा. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी. बीजेपी और इनेलो ने तारीख बदलने की मांग की थी. पहले से निर्धारित 1 अक्टूबर को मतदान होगा और 4 अक्टूबर को मतगणना होगी. बता दें कि छुट्टियों का हवाला देते हुए बीजेपी और इनेलो ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखी थी. इसमें आयोग से अपील की गई थी वोटिंग प्रतिशत पर छुट्टियों का असर न हो, इसके लिए चुनाव की तारीख को आगे बढ़ाई जानी चाहिए.

कांग्रेस ने बीजेपी तरफ से हरियाणा चुनाव की तारीखों को बढ़ाने की मांग पर निशाना साधा था. कांग्रेस का दावा है कि बीजेपी अभी से चुनाव में हार मान चुकी है, इसलिए तारीखों को आगे बढ़ाने की मांग कर रही है. कांग्रेस ने ये भी दावा किया कि हरियाणा की जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है और वोटिंग के दिन का इंतजार कर रही है.

वहीं, बीजेपी ने दलील दी कि अगर छुट्टियों के बाद वोटिंग हुई तो वोटिंग प्रतिशत में इजाफा होगा. बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस इस बात से डरी हुई है कि हरियाणा में ज्यादा वोटिंग प्रतिशत न हो.

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू हो जाएगी. टिकट बंटवारे पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों का मंथन जारी है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही राष्ट्रीय दलों ने अभी तक किसी पार्टी से राज्य के चुनाव में गठबंधन करने की घोषणा नहीं की है.

वहीं, दुष्यंत चौटाला की जेजेपी और यूपी के नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी के साथ गठबंधन हो चुका है. मायवती की बीएसपी हरियाणा विधानसभा चुनाव में इनेलो के साथ गठबंधन पर मुहर लगा चुकी है. बीएसपी ने चार सीटों पर अपने उम्मीदवार भी घोषित कर दिए हैं.

'मैं नेतृत्व के फैसले का...', हरियाणा में कांग्रेस के सांसदों को टिकट नहीं मिलने के सवाल पर बोलीं कुमार सैलजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत: शराब पार्टी बनी खूनी, बचपन के दोस्त ने चाकू गोद की युवक की हत्या
पानीपत: शराब पार्टी बनी खूनी, बचपन के दोस्त ने चाकू गोद की युवक की हत्या
हिसार में बाबा रामपाल के आश्रम में फायरिंग का दावा, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी
हिसार में बाबा रामपाल के आश्रम में फायरिंग का दावा, गैंगस्टर ने ली जिम्मेदारी
गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
गुरुग्राम: चचेरा देवर ही निकला महिला का कातिल! पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा
टाइगर श्रॉफ केस: शार्प शूटर की मां ने बताया क्यों अपराधी बना रेहान
टाइगर श्रॉफ केस: शार्प शूटर की मां ने बताया क्यों अपराधी बना रेहान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget