एक्सप्लोरर

हरियाणा में JJP-ASP की पहली लिस्ट, उचाना से दुष्यंत चौटाला, डबवाली से दिग्विजय लड़ेंगे चुनाव

Haryana Election 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लेकर जन नायक जनता पार्टी (JJP) के 15 और आजाद समाज पार्टी (ASP) के चार प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है. प्रदेश में 5 अक्टूबर को वोटिंग है.

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर जन नायक जनता पार्टी (JJP) और आजाद समाज पार्टी ने प्रत्याशियों को पहली लिस्ट जारी की है. JJP के 15 और ASP के चार प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है. जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला उचाना से चुनाव लड़ेंगे जबकि दिग्विजय चौटाला डबवाली से मैदान में उतरेंगे.

जेजेपी ने जुलाना विधानसभा सीट से अमरजीत ढांडा के नाम का ऐलान किया है. इसके अलावा रादौर सीट से राजकुमार बुबका को टिकट दिया गया है. गोहाना से कुलदीप मलिक और तोशाम से राजेश भारद्वाज को टिकट दिया गया है. पार्टी नेता दुष्यंत चौटाला ने सभी को शुभकामनाएं दी है.

जेजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट

  • उचाना - दुष्यंत चौटाला
  • डबवाली - दिग्विजय चौटाला
  • जुलाना - अमरजीत ढांडा
  • दादरी - राजदीप फौगाट
  • गोहाना - कुलदीप मलिक
  • बावल - रामेश्वर दयाल
  • मुलाना - डॉ. रविंद्र धीन
  • रादौर - राजकुमार बुबका
  • गुहला - कृष्ण बाजीगर
  • जींद - इंजीनियर धर्मपाल प्रजापत
  • नलवा - विरेंद्र चौधरी
  • तोशाम - राजेश भारद्वाज
  • बेरी - सुनील दुजाना सरपंच
  • अटेली - आयुषी अभिमन्यु राव
  • होडल - सतवीर तंवर 

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उम्मीदवारों की लिस्ट

  • सढौरा - सोहेल
  • जगाधरी - डॉ अशोक कश्यप
  • सोहना - विनेश गुर्जर
  • पलवल - हरित बैंसला

दुष्यंत चौटाला कब करेंगे नामांकन?

हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम और जेजेपी नेत दुष्यंत चौटाला 5 सितंबर (गुरुवार) को सुबह 11 बजे उचाना में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''विरोधियों का भ्रम तोड़ने आ रहा हूं, अपनों के आशीर्वाद से नामांकन भरने जा रहा हूं. इस ऐतिहासिक मौके पर आप सभी सादर आमंत्रित हैं. आप हमारी ताकत हैं.''

बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में पांच अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित होंगे. निर्वाचन आयोग ने शनिवार (31 अगस्त) को हरियाणा चुनाव के लिए वोटिंग और मतगणना की तारीखों में बदलाव किया था. पहले 1 अक्टूबर को वोटिंग और 4 अक्टूबर को मतगणना होनी थी. 

ये भी पढ़ें:

'...नहीं तो हम छोड़ देंगे', AAP से गठबंधन की चर्चा के बीच दीपक बाबरिया का बड़ा बयान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर विनेश फोगाट बोलीं, 'ऐसा लग रहा था जैसे...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget