एक्सप्लोरर

'...नहीं तो हम छोड़ देंगे', AAP से गठबंधन की चर्चा के बीच दीपक बाबरिया का बड़ा बयान

Haryana Election 2024: हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने 'आप' से गठबंधन के सवाल पर कहा कि जो कुछ भी हमें बीजेपी को हराने के लिए करना चाहिए वो हम करेगे. हमारा लक्ष्य बीजेपी को हराना है.

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर चर्चा जोर पकड़ रही है. इस बीच हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने आप के बात बातचीत की. मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए हम जो कुछ भी कर सकते हैं, वो करेंगे.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया ने कहा, ''हमारी बात उनसे चल रही है. विन विन सिचुएशन वाला समझौता ही हो सकता है. कोई भी समझौता तभी होता है जब दोनों पक्षों के लिए जीत की स्थिति हो. हम ऐसे समाधान पर काम कर रहे हैं जिससे हम दोनों को फायदा हो.''

उन्होंने आगे कहा, ''एक दो दिन में उम्मीद है कि फाइनल हो जाए, नहीं तो हम छोड़ देंगे.'' आप की ओर से 10 सीट मांगने के सवाल पर उन्होंने कहा, ''मैं संख्या के खेल में नहीं पड़ना चाहता. जहां हम दोनों की विन विन सिचुएशन बनती है वहीं समझौता हो सकता है. जो कुछ भी हमें बीजेपी को हराने के लिए करना चाहिए वो हम करेगे. हमारा लक्ष्य बीजेपी को हराना है.''

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने भी कहा कि हमारा संवाद चलता रहेगा. सीपीआई(एम) और समाजवादी पार्टी ने भी बात करने के लिए संपर्क किया है, उनसे कल बात होगी. हम भी ऐसी सीट तलाश रहे हैं जो उन्हें दे सकें.

सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा में गठबंधन को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच पिछले कुछ दिनों से लगातार बातचीत चल रही है. आम आदमी पार्टी 10 सीटें मांग रही है. वहीं, कांग्रेस 7 सीट देने के लिए तैयार है. लोकसभा की तर्ज पर हरियाणा विधान सभा चुनाव में भी आप से गठबंधन को लेकर राहुल गांधी भी इच्छा जाहिर कर चुके हैं. 

हरियाणा में एक ही फेज में चुनाव होगा. हरियाणा में पांच अक्टूबर को वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित होंगे. शनिवार (31 अगस्त) को निर्वाचन आयोग ने हरियाणा चुनाव के लिए वोटिंग और मतगणना की तारीखों में बदलाव किया था.

ये भी पढ़ें:

कितनी कठिन है बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट की चुनावी राह? समझें दोनों की संभावित सीटों का समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम में बारिश के बाद हाल बेहाल, जलभराव से सड़कों पर जाम
गुरुग्राम में बारिश के बाद हाल बेहाल, जलभराव से सड़कों पर जाम
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget