एक्सप्लोरर

'... उसी दिन हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में बन गया था माहौल', एग्जिट पोल के नतीजों पर बोले दीपेंद्र हुड्डा

Haryana Exit Poll 2024 Result: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि एग्जिट पोल ने हमें दिशा दी है और जब नतीजे आएंगे तो दिखेगा. कांग्रेस भारी बहुमत से हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा में एग्जिट पोल के नतीजों से कांग्रेस गदगद नजर आ रही है. इस बीच कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस उत्तर भारत में वापसी कर रही हैं. उन्होंने भरोसा जताते हुए ये भी कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी.

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया से बातचीत में कहा, ''कांग्रेस उत्तर भारत में कमबैक कर रही है. मुझे विश्वास है कि हरियाणा में लोगों ने कांग्रेस को भारी बहुमत से चुना है और बीजेपी के कुशासन का अंत किया है.''

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान माहौल बदला- दीपेंद्र सिंह हुड्डा

उन्होने आगे कहा, ''जिस तरह से हमारे शीर्ष नेतृत्व ने कड़ी मेहनत की है. जिस दिन राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हरियाणा आए, उसी दिन यहां का माहौल कांग्रेस के पक्ष में बदलना शुरू हो गया था. एग्जिट पोल ने हमें दिशा दी है और जब नतीजे आएंगे तो दिखेगा. कांग्रेस भारी बहुमत से सरकार बनाने जा ही है.''

एग्जिट पोल में कांग्रेस को जीत मिलने का अनुमान

बता दें कि हरियाणा को लेकर ज्यादातर एग्जिट पोल में अनुमान लगाया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी. वहीं, बीजेपी की सीटें कांग्रेस से काफी कम रहने की संभावना जताई गई है. हरियाणा में शनिवार (5 अक्टूबर) को सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले गए थे. हरियाणा विधानसभा चुनाव में शनिवार को 66 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ.

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी एक बयान मुताबिक 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक हुआ मतदान मामूली झड़पों को छोड़कर, मोटे तौर पर शांतिपूर्ण रहा. राज्य में बीजेपी, कांग्रेस, इनेलो-बसपा और जेजेपी-आजाद समाज पार्टी गठबंधन और आम आदमी पार्टी (AAP) चुनाव लड़ने वाली प्रमुख पार्टियां हैं. 

इस चुनाव में कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में उतरे, जिनमें 101 महिलाएं और 464 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं. 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. इस दिन सभी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो जाएगा.

ये भी पढ़ें:

एग्जिट पोल में हरियाणा से क्यों हुई बीजेपी की विदाई, कुमारी सैलजा ने बता दी सबसे बड़ी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
यमुनानगर में सड़क हादसा, मां के सामने 2 बच्चों ने तोड़ा दम, एक की हालत नाजुक
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
करनाल में दोस्त से मिलने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, 5 युवकों पर आरोप
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला
गुरुग्राम: बिजली संकट से भवानी एन्क्लेव के लोगों का फूटा गुस्सा, रोड किया जाम
गुरुग्राम: बिजली संकट से भवानी एन्क्लेव के लोगों का फूटा गुस्सा, रोड किया जाम

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget