एक्सप्लोरर

'इस बार हरियाणा के युवा कर देंगे सत्ता से बाहर', बेरोजगारी पर AAP का BJP पर हमला

Haryana Assembly Election: हरियाणा में बेरोजगारी के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया. प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि युवाओं को 'हरियाणा मांगे रोजगार' अभियान चलाना पड़ा.

Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बेरोजगारी के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने पूरे देश में हरियाणा को बेरोजगारी में पहले स्थान पर पहुंचा दिया. बीजेपी सरकार ने हरियाणा के युवाओं को कहीं का नहीं छोड़ा. 

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा, "प्रदेश का युवा रोजगार की तलाश में दर बदर भटकने को मजबूर है. बीजेपी ने 10 साल हरियाणा के युवाओं को लूटने के अलावा कुछ नहीं किया. हरियाणा में बेरोजगारी का आलम ये है कि जब किसी ने उनकी नहीं सुनी तो युवाओं को “हरियाणा मांगे रोजगार” अभियान सोशल मीडिया पर चलाना पड़ा. इस अभियान में 2.11 लाख युवाओं ने ट्‌वीट किए."

AAP ने बीजेपी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने युवाओं के साथ जो किया वो किसी से छिपा नहीं है, अब प्रदेश का युवा जाग चुका है. इस बार विधानसभा चुनाव में प्रदेश का युवा बीजेपी से बदला लेने के लिए तैयार है. आप के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार ने युवाओं को पहले ही नौकरी दी होती तो अब आदर्श चुनाव आचार संहित का बहाना बनाकर पांच साल से लंबित भर्तियों से पल्ला नहीं झाड़ना पड़ता. उन्होंने कहा, "हरियाणा बेरोजगारी में देश में पहले स्थान पर है और हरियाणा को बेरोजगार रखने में बीजेपी सरकार भी पूर्ण भागीदार है." 

बेरोजगारी में पहले नंबर पर राज्य- सुशील गुप्ता 

उन्होंने कहा कि युवाओं ने दावा किया है, 'कुछ भर्तियां तो 12 साल से लंबित हैं. इनमें से ग्राम सचिव, पटवारी जैसे पदों की भर्तियां 12 साल से लंबित हैं. आप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा के बेरोजगार युवा बीजेपी सरकार की भर्तियों के प्रति ढीले रवैये से परेशान हैं और छात्रों में चौतरफा नकारात्मकता का माहौल बना हुआ है.  

डॉ. सुशील गुप्ता ने दावा किया कि बेरोजगारी के खिलाफ युवाओं ने बार बार धरने प्रदर्शन किए. बीजेपी सरकार ने प्रदर्शनकारी युवाओं को संतोषजनक जवाब नहीं दिया. अब हरियाणा के युवा हताश और निराश होकर दर दर की ठोकर खाने को मजबूर हैं. उन्होंने कहा, "प्रदेश के युवा बीजेपी सरकार के रवैये से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है. बीजेपी सरकार को युवाओं की अनदेखी भारी पड़ेगी. अब प्रदेश के यही युवा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट की चोट देकर सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे."

ये भी पढ़ें-

हरियाणा में फंस गया पेंच! अभी नहीं आएगी बीजेपी की पहली लिस्ट, जानें क्यों हो रही देरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
बारिश के बीच गुरुग्राम में हादसा, स्कूल की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
प्रदीप दहिया फिर बने गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर, कल ही हुआ था ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर
गुरुग्राम में जलभराव, नगर निगम कमिश्नर पर गिरी गाज, ट्रांसफर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget