एक्सप्लोरर

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम पर BJP का मंथन, धर्मेंद्र प्रधान के साथ बैठक आज

Haryana Vidhan Sabha Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रत्याशियों के नामों सबकी निगाहें टिकी हुई हैं.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाने के लिए बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक गुरुवार (29 अगस्त) को होनी है. इससे पहले भी उम्मीदवारों के नाम पर विचार मंथन के लिए बीजेपी में बैठकों का दौर लगातार जारी है.

बताया जा रहा है कि आज बुधवार (28 अगस्त) को देर शाम, केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान हरियाणा बीजेपी कोर ग्रुप के नेताओं के साथ बैठक कर उम्मीदवारों के नाम पर विचार- मंथन करेंगे. इन बैठक में पार्टी के दिग्गज नेताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है

बैठक में ये नेता होंगे शामिल?
इस बैठक में हरियाणा के प्रदेश चुनाव सह- प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली और केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित प्रदेश से जुड़े अन्य कई नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है.

नड्डा के आवास पर बैठक कल 
इस बैठक में सीटवाइज उम्मीदवारों के नामों का पैनल तैयार किया जाएगा, जिसे बाद में बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होने वाली हरियाणा कोर कमेटी की बैठक में विचार-मंथन के लिए रखा जाएगा.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में गुरुवार को सुबह उनके आवास पर हरियाणा बीजेपी कोर ग्रुप के नेताओं की बैठक होगी. इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रह सकते हैं.

अमित शाह- जेपी नड्डा के साथ होग विमर्श
चुनाव प्रभारी और प्रदेश की तरफ से आए नामों पर इस बैठक में जेपी नड्डा और अमित शाह नेताओं के साथ विचार विमर्श कर एक फाइनल लिस्ट तैयार करेंगे. जिसे अंतिम मंजूरी के लिए पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रखा जाएगा.

हरियाणा चुनाव शेड्यूल
हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए एक अक्टूबर को मतदान होना है, जबकि सभी सीटों के नतीजे एक साथ 4 अक्टूबर को आएंगे. प्रत्याशी 5 से 12 सितंबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 13 सितंबर को नामांकनों की जांच होगी और 16 सिंतबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे.

ये भी पढ़ें: यूपी फैक्टर से हरियाणा में बिगड़ेगा कांग्रेस का गणित और BJP करेगी बड़ा खेल? समझें पूरा समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करनाल में खौफनाक वारदात, क्रिकेटर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
करनाल में खौफनाक वारदात, क्रिकेटर की डंडों से पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Gurugram News: गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या, फिर बॉयफ्रेंड ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या, फिर बॉयफ्रेंड ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
सोनीपत में बच्चे को मारने और करंट लगाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, बेरहमी का वीडियो हुआ था वायरल
सोनीपत में बच्चे को मारने और करंट लगाने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, बेरहमी का वीडियो हुआ था वायरल
Ambala News: अंबाला में टांगरी नदी का पानी घरों में घुसा, लोगों में सामान बचाने की जद्दोजहद
अंबाला में टांगरी नदी का पानी घरों में घुसा, लोगों में सामान बचाने की जद्दोजहद

वीडियोज

Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
ट्रेन लेट हुई तो सीधे लोको पायलट से भिड़ गई महिला यात्री, फिर ड्राइवर ने जो किया- वीडियो वायरल
ट्रेन लेट हुई तो सीधे लोको पायलट से भिड़ गई महिला यात्री, फिर ड्राइवर ने जो किया- वीडियो वायरल
Embed widget