एक्सप्लोरर

Haryana Election: हरियाणा में अगर सरकार बनी तो सबसे पहले क्या करेगी कांग्रेस? सचिन पायलट का बड़ा दावा

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर जातीय जनगणना करवाई जाएगी. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने रेवाड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव के समर्थन में सभा करते हुए दावा किया है.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में सभी राजनीतिक दल के नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है. इसी सिलसिले में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट भी रविवार को रेवाड़ी पहुंचे. रेवाड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पहला काम जातीय जनगणना कराना होगा. 

सचिन पायलट ने रेवाड़ी विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव के पक्ष में चुनाव प्रचार किया. जहां, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अंदर उत्साह देखने को मिला. पायलट को पगड़ी और माला पहनाकर सभी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने क्षेत्र में विशाल जनसभा को भी संबोधित किया. 

बीजेपी की डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल- सचिन पायलट 

कांग्रेस नेता ने कहा, "सभी लोगों का समर्थन मिल रहा है. यहां के लोगों में जैसा उत्साह और उमंग है, लोग बदलाव चाहते हैं. हरियाणा की जनता ने 10 साल का समय बीजेपी को दिया. केंद्र और प्रदेश में बीजेपी के डबल इंजन की सरकार थी, लेकिन वह पूरी तरह से फेल हो चुकी है. ऐसे में अब बदलाव होगा और अगर सारे रिकॉर्ड टूट जाते हैं तो कोई हैरानी वाली बात नहीं होगी. कांग्रेस नेता ने जातीय जनगणना को जरूरी बताते हुए कहा कि हमने वादा किया है कि सरकार बनने के बाद पहला काम जातीय जनगणना का होगा."

मनोहर लाल खट्टर को क्यों हटाना पड़ा?

बीजेपी पर निशाना साधते हुए सचिन पायलट ने कहा, 9 साल तक मनोहर लाल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहे, क्या कारण रहा की उनको यहां से हटाना पड़ा. लोकसभा चुनाव में हरियाणा के 10 सीटों में से कांग्रेस ने पांच सीट जीते हैं. यह एहसास कराता है कि आने वाले समय में जनता का मूड कैसा रहेगा?"

कांग्रेस पार्टी के गुटबाजी को गलत बताते हुए पायलट ने कहा, "कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व का पूरा विश्वास हमारे कार्यकर्ताओं पर है. पार्टी सभी नेताओं को साथ लेकर चल रही है. बीजेपी जितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन हमारी पार्टी में एकजुटता रहेगी. सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और कांग्रेस पार्टी का प्रचंड बहुमत इस चुनाव में दिखने वाला है."

बता दें कि हरियाणा में नई सरकार के गठन के लिए प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं. सूबे में सभी सीटों के लिए एक ही चरण में पांच अक्टूबर को मतदान होना है. वहीं 8 अक्टूबर को इसकी मतगणना की जाएगी.

यह भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव के लिए किसान संगठनों का बड़ा फैसला, 'बदला लेने का समय आ गया, BJP को...’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
पानीपत: CT स्कैन के दौरान महिला से छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम
हरियाणा में SIR: 16% वोटर्स हटाए गए, इन 2 जिलों में कटे सबसे ज्यादा नाम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget