एक्सप्लोरर

'जय संविधान का नारा स्पीकर साहब तक पहुंचा देना', रैली में दीपेंद्र हुड्डा ने किया ओम बिरला का जिक्र

Haryana Election 2024: उकलाना विधानसभा में प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हमने संसद में जय संविधान का नारा लिया था. इस नारे से बीजेपी को बहुत ही तकलीफ हुई थी.

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान जोर-शोर से जारी है. धीरे-धीरे पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी हमले और तेज होते जा रहे हैं. इस बीच कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने दावा करते हुए कहा कि 5 अक्टूबर को जब हरियाणा में बटन दबेगा तो जय जवान, जय किसान, जय संविधान की गूंज दिल्ली तक जाएगी. उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोगों को ठगकर जाते हैं उनसे हिसाब लेना जानते हैं.

हरियाणा के उकलाना विधानसभा में प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, ''हमने संसद में जय संविधान का नारा लिया था. इस नारे से बीजेपी को बहुत ही तकलीफ हुई थी. जब जय संविधान का नारा लिया था तो स्पीकर साहब ने कहा था कि इसकी जरुरत नहीं है और मुझे बैठने के लिए कहा गया था.'' 

देश तो संविधान से ही चलेगा- दीपेंद्र हुड्डा

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, ''करीब साढ़े पांच सौ सांसदों में आपका बेटा अकेला खड़ा हुआ कि देश तो संविधान से ही चलेगा. जब मैं खड़ा होकर बोला कि देश तो संविधान से ही चलेगा और इससे किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए तो स्पीकर साहब ने कहा कहा था बैठ जाओ.'' 

'जय किसान, जय संविधान की गूंज दिल्ली तक जाएगी'

उन्होंने हरियाणा के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, ''जिस दिन ईवीएम का बटन दबे, उससे जय संविधान का नारा निकालकर स्पीकर साहब तक पहुंचा देना. मैं आपसे यही कहने के लिए आया हूं. जिस दिन बटन दबे, इसमें से जय जवान, जय किसान और जय संविधान की आवाज की गूंज दिल्ली बैठे लोगों तक पहुंच जानी चाहिए." 

ठगने वालों से हिसाब लेना जानते हैं- दीपेंद्र हुड्डा

इसके साथ ही उन्होंने कहा, "तानाशाही हुक्मरानों को ये पता चलना चाहिए कि ये हरियाणा है प्रधान. ये पता चलना चाहिए कि हमको ठगकर जा सकते हो, हम सीधे हैं, शरीफ हैं और हम ठगे जा सकते हैं लेकिन जो ठगकर जाता है उससे हिसाब लेना भी जानते हैं और हिसाब करना भी जानते हैं.'' 

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद संसद के पहले सत्र में दीपेंद्र हुड्डा को लोकसभा स्पीकर ने नसीहत देते हुए कहा था, 'चलो बैठो.' हुड्डा ने जय संविधान के नारे को लेकर स्पीकर से कहा था कि इस आपको आपत्ति नहीं होना चाहिए. इस पर ओम बिरला ने कहा था, "किस पर आपत्ति हो, किस पर आपत्ति न हो, सलाह मत दिया करो. चलो बैठो." 

ये भी पढ़ें: 'कुमारी सैलजा को CM चेहरा घोषित कर दें, फिर हुड्डा...', बीजेपी नेता स्मृति ईरानी का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, संजय सिंह बोले, 'क्या ये लोग...'
Gurugram News: गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
गुरुग्राम की सोसाइटी में बड़ा हादसा, खेलते-खेलते युवक पर गिरा बास्केटबॉल पोल, रीढ़ में फ्रैक्चर
PM मोदी की रैली बनी गेमचेंजर! महिपाल ढांडा बड़ा दावा, 'पंजाब में अब बदल गया माहौल'
PM मोदी की रैली बनी गेमचेंजर! महिपाल ढांडा बड़ा दावा, 'पंजाब में अब बदल गया माहौल'
किसान आंदोलन के बीच दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर थ्री-लेयर सुरक्षा, पुलिस अलर्ट पर
किसान आंदोलन के बीच दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर थ्री-लेयर सुरक्षा, पुलिस अलर्ट पर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget