एक्सप्लोरर

गुरुग्राम में गरजा बुलडोजर, प्रशासन ने बंजारा बाजार से 60 झुग्गियां और सात खोखे हटाए

Gurugram Encroachment: गुरुग्राम के बंजारा बाजार एरिया में गुरुवार को जीएमडीए की कार्रवाई देखने को मिली. इस दौरान प्रशासन की ओर से 60 झुग्गियां और सात खोखों को हटाया गया.

Gurugram Encroachment News: गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की. इस दौरान दक्षिणी पेरिफेरल रोड और सेक्टर 49/47 डिवाइडिंग रोड की मास्टर सड़कों और ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण को हटाया गया. जीएमडीए के जिला नगर योजनाकार आर एस बाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि बंजारा बाजार क्षेत्र से लगभग 60 झुग्गियों और सात खोखों को हटाया गया है. इस दौरान लोगों ने जीएमडीए की कार्रवाई का विरोध भी किया.

वहीं एक अन्य जीएमडीए अधिकारी ने कहा कि सड़कों के किनारे अवैध फेरीवालों की वजह से सड़क पर भीड़ की अक्सर समस्या उत्पन्न होती है. इसकी वजह से कार्रवाई की गई है. अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान लगभग 70 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था. इसके साथ आठ बुलडोजरों की मदद से अतिक्रमण को हटाया गया. उन्होंने बताया कि करीब सात खोखों को ध्वस्त कर दिया गया है. इसके अलावा पार्क अस्पताल के सामने गलत तरीके से खड़े किए गए वाहनों को भी वहां से हटा दिया गया. 

दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई 
जीएमडीए अधिकारियों ने कहा कि हमें हाउसिंग सोसायटी के निवासियों से अवैध बंजारा बाजार को लेकर कई बार शिकायतें मिली थीं. इसकी बाद कार्रवाई की गई है. वहीं जिला नगर योजनाकार आर एस बाथ ने कहा कि शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान को तेज किया जाएगा. इसके अलावा जीएमडीए के क्षेत्रों में दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

पहले एमजी रोड से हटाया था अतिक्रमण
इससे पहले सितंबर महीने में जीएमडीए ने एमजी रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया था. अभियान के दौरान 1.25 किलोमीटर सर्विस रोड को अतिक्रमण से मुक्त किया गया था. एमजी रोड पर स्थित सोसायटियों के निवासियों द्वारा अवैध फेरीवालों और यातायात भीड़ को लेकर कई बार शिकायत की गई थी. इसका समाधान करने के लिए जीएमडीए ने कार्रवाई की, इससे दो दिन पहले एमजी रोड की जांच के लिए सर्वेक्षण किया गया था.

यह भी पढ़ें: हरियाणा में कांग्रेस ने कहां कर दी गलती? बीजेपी नेता ने अपनी चुनौती बताते हुए किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत
पानीपत के पार्क अस्पताल पर बड़ा आरोप, पैर की चोट की जगह दिल का ऑपरेशन; महिला की मौत
'जिन पर लाठियां चलीं उन्होंने...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं रेसलर विनेश फोगाट
'जिन पर लाठियां चलीं उन्होंने...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं रेसलर विनेश फोगाट
हरियाणा में बदले सियासी समीकरण! CM के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा कांग्रेस विधायक का बेटा
हरियाणा में बदले सियासी समीकरण! CM के कार्यक्रम का आयोजन कर रहा कांग्रेस विधायक का बेटा
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget