एक्सप्लोरर

Haryana News: पलवल में अवैध रूप से गर्भपात करा रहे चार नर्सिंग होम पर एक्शन, सील किए गए

Haryana News: पलवल में अवैध रूप से गर्भपात करने के केस में चार नर्सिंग होम को सील कर दिया गया है, जहां झोलाछाप डॉक्टर अवैध गर्भपात करते थे. हरियाणा में लिंगानुपात में सुधार के लिए काम किया जा रहा है.

Nursing Homes Sealed in Haryana: हरियाणा के पलवल में अवैध रूप से गर्भपात करा रहे नर्सिंग होम पर एक्शन लिया है. स्वास्थ्य विभाग ने छापेमारी कर उन चार नर्सिंग होम को सील कर दिया, जहां झोलाछाप डॉक्टर अवैध गर्भपात करते थे. विभाग ने मंगलवार (3 जून) को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई.

साप्ताहिक बैठक के दौरान नर्सिंग होम के बारे में जानकारी मिली

हरियाणा में लिंगानुपात में सुधार के लिए राज्य कार्य बल (एसटीएफ) की साप्ताहिक बैठक के दौरान नर्सिंग होम के बारे में जानकारी प्राप्त हुई. ये बैठक मंगलवार को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल की अध्यक्षता में हुई.

बैठक में अवैध गर्भपात पर अंकुश लगाने और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत राज्य के लिंगानुपात में और सुधार लाने के प्रयासों को तेज करने पर ध्यान दिया गया. बैठक के दौरान, अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को अवैध गर्भपात प्रथाओं के खिलाफ प्रवर्तन तेज करने और ऐसे उल्लंघनों में दोषी पाए गए डॉक्टरों के खिलाफ लाइसेंस रद्द करने समेत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

झोलाछाप डॉक्टरों पर एक्शन लेना चाहिए

ऐसे ही मामले में कुरुक्षेत्र के एक डॉक्टर को गलत कार्यों में संलिप्त पाए जाने पर हरियाणा चिकित्सा परिषद ने उसका पंजीकरण रद्द करने की सिफारिश की है. राजपाल ने विशेष रूप से करनाल, पलवल, गुरुग्राम और चरखी दादरी जिलों में अवैध गर्भपात में शामिल अयोग्य डॉक्टरों (झोलाछाप डॉक्टरों) को चिन्हित करने पर जोर दिया.

बैठक में अधिकारियों ने बताया  कि पिछले हफ्ते 27 मई से दो जून के बीच अभियान में एमटीपी की दो किट जब्त की गईं और एफआईआर दर्ज की गई. बयान में कहा गया है कि हरियाणा में एक महीने के भीतर एमटीपी किट बेचने वाले थोक विक्रेताओं की संख्या 32 से घटकर पांच रह गई है.

राज्य के 16 जिलों में एमटीपी किट की बिक्री में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है. एक फर्म को नियमों के उल्लंघन के लिए औषधि और सौंदर्य प्रसाधन नियम 1945 के तहत नोटिस भी दिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी. अधिकारियों को बताया गया कि महिला और बाल विकास विभाग द्वारा हरियाणा में एक जून को वैश्विक अभिभावक दिवस मनाया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget