एक्सप्लोरर

फरीदाबाद में लड़की से रेप की कोशिश, पीड़िता चिल्लाई, लोगों ने निर्वस्त्र अवस्था में छुड़ाया

Faridabad Crime News: पुलिस ने बताया कि दो आरोपी लड़की को नहर के किनारे झाड़ियों में ले गए. दोनों ने मिलकर रेप करने की कोशिश की.

फरीदाबाद में ऑटो चालकों ने की लड़की से रेप करने की कोशिश की. रास्ते से निकल रहे लोगों ने निर्वस्त्र अवस्था में पीड़िता को छुड़ाया. जहां घटना के सामने आने के बाद लोग गुस्से में हैं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है.

घटना आईएमटी और चंदावली के बीच की है, जहां से निकल रहे लोगों ने युवती के चिल्लाने की आवाज सुनी. जब झाड़ियों की ओर गए तो उन्होंने देखा कि दो युवक एक युवती के साथ जबरदस्ती कर रहे थे और युवती बिना कपड़ों के थी. 

आरोपियों ने लोगों पर फेंके पत्थर

जब आसपास के लोगों ने लड़की को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन पर पत्थर फेंके और फिर नहर में छलांग लगा कर भाग गए. इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. घटना बीते मंगलवार के दोपहर की बताई जा रही है. 

बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए आरोपी

बल्लभगढ़ एसीपी महेश श्योराण ने बताया कि मंगलवार दोपहर को दो लड़कियां बल्लभगढ़ बस स्टैंड के पास सोहना रोड पर खड़ी थीं. तभी एक बदमाश लड़का उनके पास आया और उनसे बातें करने लगा. उसके बाद दूसरा लड़का भी वहां पर पहुंच गया. दोनों लड़के लड़कियों से बातें करने लगे और उन्हें बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने लगे. 

एक लड़की कॉलेज के गेट के पास उतर गई

कुछ दूर चलने के बाद दोनों में से एक लड़की निजी कॉलेज के गेट पर ही उतर गई. वहीं दूसरी लड़की को बदमाश लड़के अपने साथ आईएमटी सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर के किनारे झाड़ियों में ले गए. बदमाशों ने लड़की के साथ रेप की कोशिश की और उसके कपड़े फाड़ कर उसे निर्वस्त्र कर दिया. लड़की के विरोध करने पर आरोपी उसका गला दबा रहे थे. तभी लड़की के चिल्लाने पर आसपास के लोगों उसे बचाया और पहनने के लिए कपड़े दिए.

दोनों लड़कियां बालिग

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा दोनों लड़की बालिक बताई जा रही है. (लता गौतम की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
हरियाणा में कई मांगों को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, सड़क पर फेंका कूड़ा
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
हरियाणा: संजय भाटिया को BJP ने दी नई जिम्मेदारी, जानें कौन हैं?
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत
करनाल: कैंटर पर हाईटेंशन तार गिरने से कई झुलसे, पूर्व फौजी की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget